फेडरेशन ऑफ मप्र चेम्बर्स ऑफ कामर्स का वार्षिक सम्मेलन उद्योग और व्यापार के लाइसेंस का रिन्यूअल अब दस साल के लिए होगा :
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं रहने देंगे । प्रदेश में उद्योग विकास दर 24 प्रतिशत है । राज्य सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है । व्यापारी और उद्योगपति प्रदेश की समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करें । विकास में निंरतर भागीदारी करते रहें । प्रदेश में बेहतर निवेश और रोजगार की कोशिशें जारी हैं । प्रदेश और देश को व्यापारियों और उद्योगपतियों से बहुत आशाएँ हैं । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उद्योग और व्यापार के लायसेंस का रिन्यूअल अब दस साल के लिए किया जाएगा । मुख्यमंत्री भोपाल में फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कामर्स - एण्ड इंडस्ट्रीज के 7 वें आउट स्टेंडिंग अवार्ड वितरण और 44 वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों , उद्योगपतियों और संस्थानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ . राधाशरण गोस्वामी और बड़ी संख्या में व्यापार और उद्योग से जुड़े नागरिक उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की जीएसडीपी 71 हजार करोड़ से बढ़ कर 15 लाख करोड़ हो गई है । देश के अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है । प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर एक लाख 40 हजार रूपए हो गई है । प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख 14 हजार करोड़ हो गया है । कृषि के क्षेत्र में लगातार विकास दर बढ़ने का चमत्कार हुआ है । कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है । बिजली का उत्पादन 2900 मेगावॉट से बढ़कर 28 हजार मेगावॉट हो गया है । चारों तरफ विकास और प्रगति के कार्य हो रहे हैं ।प्रदेश की अर्थ - व्यवस्था बढ़ रही डॉ . राधाशरण गोस्वामी ने कहा कि फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री द्वारा व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं । विश्व भर में उत्पाद भेजे जा रहे हैं । मुख्यमंत्री श्री चौहान , उद्योगपतियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं । प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है । फेडरेशन के संरक्षक गिरीश अग्रवाल ने कहा कि उद्योगपतियों को राज्य सरकार साथ लेकर चल रही है । मध्यप्रदेश कृषि के साथ औद्योगीकरण में भी आगे बढ़े और सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बने , इसके प्रयास तेजी से होना चाहिए । मुख्यमंत्री श्री चौहान का फेडरेशन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया ।




0 टिप्पणियाँ