बारिश का असर किचन तक पहुंचा ..... एक सप्ताह में सब्जियों के दाम दोगुने आम उपभोक्ता की परेशानी


Bhopal । वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही सब्जियों के दाम आसमान पर चढ़ गए है टमाटर 180 रुपए किलो रेट होने के साथ सीजनलसब्जियां भी भिंडी 80 रूपये किलो लोकी 80 रुपए किलो होने से गरीबों की थाली से अब सब्जियां गायब हो गई है । गरीब लोग अब हरी मिर्च व प्याज की चटनी या आम से ही रोटी खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं । हरी मिर्च 15 रुपए पाव मिल रही तथा आम 40 से 50 रुपए किलो बिक रहे हैं । कोई भी सब्जी 50 किलो से कम नहीं है दालों के भाव भी आसमान को छू रहे हैं तुवर दाल अब 170 किलो बिक रही है । दाल खाने के शौकीन भी अब सबसे सस्ती दाल चना दाल खा रहे हैं वह भी एक 100 से किलो कम नहीं है । सब्जियों के दाम एकदम बढ़ने का मुख्य कारण भोपाल के आसपास सब्जियों की खेती न होना भी है जहां पर पहले खेती होती थी उस जमीन को बिल्डरों ने खरीद कर अवैध कालोनियां काटकर खेतों का नामोनिशान मिटा दिया है । अब यहां पर सब्जियां दूरदराज जिलों से आने लगी है जिसके चलते ट्रांसपोर्ट व अन्य खर्चे मिलाकर सब्जी विक्रेता महंगी सब्जी बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं ।

मछली और मुग की मांग बढ़ी सब्जियों के भाव आसमान को छूने के कारण अब मांसाहारी लोग मछली तथा मुर्गे को सब्जी के रूप में बनाकर खा रहे हैं । सिंघाड़ा मछली की खपत ज्यादा हो रही है क्योंकि यह मछली 1 20 से लेकर 150 रुपए किलो मिलती है । मुर्गे का मटन भी डेढ़ सौ से लेकर 200 रुपए किलो मिल रहा है । शाकाहरी लोग दूध व मठे ? से ? रोटी खाकर अपना गुजारा कर रहे हैं ।

वही इंदौर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश का असर सब्जियों पर देखा जा रहा है । एक सप्ताह पहले सब्जियों के दाम 20 रुपए प्रतिकिलो के करीब थोक में चल रहे थे । बारिश के दौरान अब 40 से 50 रुपए प्रतिकिलो के करीब सब्जियां थोक में पहुंच गई हैं , वहीं टमाटर के दाम में रिकॉर्ड तेजी का दौर जारी है । । प्रदेश की सबसे बड़ी चोइथराम मंडी में सब्जियों की आवक कम हुई है , साथ ही अच्छी क्वालिटी की सब्जियां लगातार महंगी हो रही हैं । पिछले 10 दिनों से बारिश रिमझिम बारिश का दौर जारी है , जिसके कारण सब्जियों के पौधे और बेले खराब हो रही हैं , साथ ही किसान सब्जियों को तोड़ने के लिए बारिश के दौरान खेत में उतर नहीं पा रहे , इसलिए भी सब्जियां मंडी में कम ही आ रही हैं । मंडी के व्यापारी सलीम चौधरी ने बताया कि बारिश के दौरान सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होती है । रिमझिम बारिश हरी पत्तेदार सब्जियों को काफी हद तक खराब कर देती है , वहीं पैदावार भी शुरुआती बारिश में कम ही होती है । इस समय टमाटर सबसे ज्यादा चर्चा में है । टमाटर के दाम पिछले 10 दिनों में 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी दर्ज करा चुके हैं । राजस्थान की ओर से जो टमाटर आ रहा है , वह हल्की क्वालिटी का है , वहीं महाराष्ट्र के नासिक एवं आसपास का जो टमाटर आ रहा है , उसकी क्वालिटी ठीक होने से दाम ऊंचे बताए जा रहे हैं । 24 से 25 किलो का कैरेट रविवार को 2000 रुपए तक बिक गया , यानि 70 से 80 रुपए प्रतिकिलो थोक में टमाटर बिक रहा है । खेरची में टमाटर के दाम 120 से 130 रुपए किलो चल रहा है , साथ ही खेरची में जो सब्जियां बिक रही हैं , वह भी 50 से 60 रुपए प्रतिकिलो के करीब जा रही है । सब्जियों के थोक दाम गिल्की 40 से 45 , करेला 40 से 48 , गवार फली 30 से 40 , टेन्सी 25 से 35 , सुरजना फली 35 से 40 , मैथी 55 से 60 , पालक 15 से 20 , पत्तागोभी 15 से 20 रु . नग , फूलगोभी 15 से 18 रु . नग , हरी मिर्ची 70 से 130 रु , हरा धनिया 40 से 70 रुपए प्रतिकिलो ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ