लगा बिजली बिल का करंट फ्यूल कॉस्ट के नाम पर जून में 6.16 फीसदी महंगी हुई बिजली ऐसे बढ़कर आएगा आपका बिजली बिल
बिजली खपत एनर्जी चार्ज एफपीपीएएस > मोटर चार्ज इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी ● फिक्स चार्ज कुल बिजली बिल हर महीने बढ़ रहा बिल 353 यूनिट 2077.86 रुपए 151 रुपए 292.43 252 रुपए 646 रुपए 3129.55 रुपए
अव मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी हर महीने फ्यूल कास्ट के नाम पर बिजली विलों में बढ़ोत्तरी कर रही है । पिछले महीने फ्यूल कास्ट के नाम पर 8.41 फीसदी बिजली बिल बढ़ा था । इस महीने बिजली बिलों में 6.16 फीसदी तक की बढोत्तरी कर दी है । आप जितनी यूनिट बिजली जलाएंगे , उस पर 6.16 फीसदी एफपीपीएएस लगेगा । पॉवर मैनेजेंट कंपनी द्वारा हर महीने फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजेस्टमेंट सरचार्ज ( एफपीपीएएस ) के नाम पर बिजली बिल में इजाफा किया जा रहा है । बढ़ी हुई बिजली की दरें 24 जून से लागू कर दी हैं । ऐसे में अगर आपके मीटर की रीडिंग 5 जुलाई को होती है , तो आपको 24 जून से 5 जुलाई तक की यूनिट पर 6.16 फीसदी की बढ़ोत्तरी का बिल चुकाना होगा । पिछले महीने पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने एफपीपीएएस के नाम पर 8.41 फीसदी की बढ़ोत्तरी बिजली बिलों में की थी । ऐसे में 24 जून से पहले जो बिजली जलाई गई है , उसमें आपको 8.41 फीसदी अधिक चुकाना होगा । इस तरह से अब हर महीने बिजली कंपनियां विलों में बढ़ोत्तरी करेंगी और आपका बिजली बिल बढ़कर आएगा ।
एफसीए की जगह एफपीपीएएस की वसूली कंपनी का दावा है कि सरचार्ज घाटे के आधार पर लगाया जा रहा है । बिजली कंपनियां हर महीने अब एफसीए की जगह फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजेस्टमेंट सरचार्ज ( एफपीपीएएस ) वसूल रही हैं । इसकी गणना हर महीने की जा रही है । इसके आधार पर आपके बिजली बिल हर महीने बढ़कर ही आएगा । फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजेस्टमेंट सरचार्ज ( एफपीपीएएस ) की गणना कर रही है । इस गणना के मुताबिक बिजली कंपनियां ऊर्जा शुल्क में बढ़ोत्तरी कर रही हैं । 353 यूनिट जलाने पर 151 एफपीपीएएस अगर आपका बिजली 353 यूनिट तक आता है , तो आपको 151 रुपए एफपीपीएएस के नाम पर अधिक चुकोने होंगे । बिजली खपत 353 यूनिट होने पर एनर्जी चार्ज 2077.86 रुपए होता है । इसमें 6.16 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो जाएगी । ऐसे में आपको करीब 151 रुपए ज्यादा चुकाना होंगे । इसके अलावा इसमें फिक्स चार्ज और इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी भी लगेगी ।




0 टिप्पणियाँ