विकास पर्व कार्यक्रम के पहले भारी बारिश, बारिश में जमकर झूमे विधायक उमाकांत शर्मा, करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा

सिरोंज । शनिवार की शाम सिरोंज मंडी प्रांगण में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन कर विकास पर्व मनाया जाना था लेकिन शाम 5 बजे से तेज बारिश व हवा चलने से कार्यक्रम में लगे टेंट अस्त व्यस्त होकर गिर गए मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तब तक कार्यक्रम स्थल फल्टन अस्त-व्यस्त एवं कुर्सियां उड़ती नजर आई
यहां तक की बैठने के लिए रखी गई कुर्सियां सारी, भीग चुकी थी कार्यक्रम में मौजूद लोग तीन सेट में खड़े होकर पानी से बचाव कर रहे थे
ऐसे माहौल में विधायक बारिश के पानी के बीच पहुंच गए और अपने साथियों के साथ जमकर रेन डांस किया। थोड़ी देर बाद व्यवस्था बनाकर मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम 7 बजे के बाद तक चलता रहा।
विधायक उमाकांत शर्मा ने 2 करोड़ 34 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सिरोंज मंडी प्रांगण विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने करोड़ों की सौगात देते हुए विकास कार्यों की घोषणा की है जिसमें सीसी कारण, नाली व नाला निर्माण, प्रांगण के विद्युतीकरण व सुलभ काॅम्प्लेक्स निर्माण किया जाना है। 
इसके अलावा करीब 79 लाख की लागत से नए बस स्टैंड से एक्सचेंज तक नाला निर्माण किया जाना है। मंडी में इन विकास कार्यों के होने के बाद किसानों को राहत मिलेगी और मंडी की दशा सुधरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ