मध्यप्रदेश में 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार पीसीसी चीफ कमलनाथ
रविंद्र भवन मे चल रहे ओबीसी के कार्यक्रम में पीसीसी चीफ ने कहा कि ओबीसी आरक्षण देना मेरी भावना है। आश्वासन देना चाहता हूं कि प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या 55 प्रतिशत है तो जो न्याय आपसे करना है और अन्याय को ठीक करना है तो वह कमलनाथ करेंगे। आज प्रदेश के सामने सबसे बड़ी समस्या चुनौती बेरोजगारी की है। आज एमपी में 1 करोड़ नौजवानों के पास रोजगार नहीं हैं।
घोषणा मशीन अब दोगुनी स्पीड से चल रही है
उन्होंने कहा कि मणिपुर में कैसे आदिवासी और गैर आदिवासियों के बीच विवाद पैदा हो गया है। आज तमिलनाडु में हिंदी का विवाद पैदा हो गया। पंजाब में खालिस्तान के नारे लगे रहे हैं। कमलनाथ से सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने 18 साल में कितनी घोषणाएं की हैं। घोषणा मशीन अब दोगुनी स्पीड से चल रही है। मैंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए दूंगा तो वो कह रहे हैं कि हम 3 हजार देंगे। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।




0 टिप्पणियाँ