उमा भारती न सरकार को चेताया , दिग्विजय सरकार में खजुराहो में कैसीनो खुलने नहीं दिए थे '

नर्मदा में क्रूज चलाना कुबुद्धि अफसरों का विचार '
भोपाल । गंगा के बाद नर्मदा नदी में क्रूज चलाने की खबरें सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सरकार को चेतावदी दे दी है । साथ ही उन्होंने कहा है कि यह विचार कुबुद्धि रखने वाले अफसरों के हैं । गंगा में भी क्रूज चलाने पर भी उमा ने सवाल उठाए हैं । उन्होंने ट्वीटर पर सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि ' आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनो शुरू ही नहीं होने दिए थे । इसलिए नर्मदा मैया की पावनता की रक्षा के लिए हम सब सतर्क एवं सजग रहेंगे ।
' पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक के बाद एक पांच ट्वीट कर लिखा कि ' आज मैंने एक समाचार पत्र में खबर पढ़ी कि गंगा जी की तरह ही नर्मदा जी में भी पर्यटकों के मनोरंजन के लिए क्रूज चलाने पर विचार हो रहा है । आधा तो , अवैध खनन ने ही नर्मदा जी को निगल लिया अब और रही सही कसर क्या क्रूज से भी पूरी कर देंगे । ‘ यह विचार हमारा हो ही नहीं सकता , अगर यह विचार कुछ अधिकारियों के दिमाग में आया है तो इस सोच को ही हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे । ' ' गंगा को अविरल बनाए रखने में जो युद्ध लड़ना पड़ा है वह आज तक जारी है , कुछ कुबुद्धि रखने वाले अधिकारियों ने बीज ही कुछ ऐसे बो दिए थे , अशोक जी सिंघल जी जैसे महापुरुषों के साथ टिहरी बांध में भागीरथी की अविरलता को लेकर छलावा हुआ था ' आपको याद होगा कि दिग्विजय सिंह जी की सरकार के समय पर खजुराहो में भी हमने कैसीनो शुरू ही नहीं होने दिए थे । इसलिए नर्मदा मैया की पावनता की रक्षा के लिए हम सब सतर्क एवं सजग रहेंगे । '


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ