बेंगलुरु । मध्यप्रदेश से फरार 5-5 लाख के दो इनामी खूंखार आतंकवादियों को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इन आतंकियों के नाम इमरान खान और मोहम्मद यूसुफ साकी हैं । पुणे पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी भागने में सफल रहा । इन आतंकवादियों को मध्यप्रदेश लाकर पूछताछ की जाएगी । 5 उधर कर्नाटक के बेंगलुरु से क्राइम ब्रांच ने 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है । उनकी पहचान सैयद सुहैल , उमर , जनिद , मुदासिर और जाहिद के रूप में हुई है । यह पांचों आतंकवादी बेंगलुरु में किसी बड़ी साजिश को = अंजाम देने आए थे । इन पर 2017 में हुई एक हत्या के मामले में भी केस चल रहा है , जिसको लेकर यह फरार थे । बाद में यह आतंकी संगठनों के संपर्क में आ गए ।
घाटी में प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने चलाई गोलियां जम्मू - कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमला किया । आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद सुरक्षा बल ने इलाके को घेर लिया है । आतंकियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच हो रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं । यहां आतंकियों की मौजूदगी के चलते सर्च अभियान जारी है ।
0 टिप्पणियाँ