प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अगले माह तक मिल सकती है साइकिलें !



भोपाल ।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों को जल्द ही साइकिल वितरित की जाएगी । पांचवीं व आठवीं में नामांकन के आधार पर विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाएगी । स्कूल के प्राचार्यों करने के लिए अपडेट करने के निर्देश जारी किए गए हैं । करीब आठ लाख विद्यार्थियों को साइकिल वितरित किए जाने की तैयारी है । लोक शिक्षण संचालनालय ( डीपीआई ) ने साइकिल वितरण के संबंध में दिशा निर्देश प्राचार्यों को जारी किए हैं । डीपीआई की ओर से साइिकल देने के लिए पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार की जा रही है । इसके लिए जिलों से विद्यार्थियों ने 20 की अनुमानित संख्या मांगी गई है । मैपिंग होने के बाद सूची फाइनर की जाएगी । पिछले साल भोपाल व इंदौर के विद्यार्थियों को अपनी पसंद के साइकिल देने के लिए टोकन जारी किया गया था । इस सत्र के लिए अभी इन दोनों जिलों के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं । अगस्त तक विद्यार्थियों को साइकिल मिलने की संभावना है ।  ्

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ