विदिशा । विदिशा के दुपारिया गांव में बेटी के बाद पिता के आत्महत्या करने के मामले के पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । इससे पहले शनिवार को मामले से जुड़े दो आरोपियों को पकड़ा था । बता दें कि दुपारिया गांव में एक परिवार के दो सदस्यों ने डेढ़ महीने में आत्महत्या कर ली थी । दोनों मृतकों ने सुसाइड नोट भी छोड़े थे । कोई कार्रवाई नहीं की थी मृतिका रक्षा गोस्वामी ने अपने सुसाइड नोट में 6 लड़कों को जिम्मेदार बताया था । जिसके बाद पुलिस ने महज एक आरोपी पर कार्रवाई की थी और बाकी के आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी । वहीं मुख्य आरोपी सुदीप धाकड़ जमानत पर बाहर आकर परिजनों को धमका और परेशान कर रहा था । जिसके कारण मृतिका रक्षा गोस्वामी के अपिता धीरेंद्रगिरी गोस्वामी ने भी अपनी बेटी को न्याय नहीं दिला पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी I
आरोपियों को बचाने वाले नेताओं के नाम लिखे थे
पिता ने सुसाइड नोट में आरोपियों को बचाने वाले नेताओं के नाम लिखे थे । जिसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शव को रखकर प्रदर्शन किया था । पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद में परिजनों ने चक्का जाम खत्म किया था । इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी सुदीप धाकड़ और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं रविवार को बाकी के चार आरोपी दिनेश , वीरन , जीवन और राकेश को गिरफ्तार कर लिया । चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया ।
0 टिप्पणियाँ