155 स्ट्रीट फूड वेंडर को सर्व सेफ फूड ट्रेनिंग तथा फोसटेक प्रमाण पत्र प्रदान किये


विदिशा । खाद्य सुरक्षा प्रशासन विदिशा और नेस्ले इंडिया कंपनी के ट्रेनिंग पार्टनर एनएएसव्हीआई (एनजीओ) के द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्ट्रीट फूड वेंडर के लिए सर्व सेफ फूड ट्रेनिंग (फोसटेक ट्रेनिंग) का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला विदिशा में किया गया। इस ट्रेनिंग में सभी स्ट्रीट फूड वेंडर (फास्ट फूड विक्रेता) को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई और फोसटेक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट दिए गए हैं। सभी स्ट्रीट फूड वेंडर को साफ सफाई रखने, खाद्य पंजीयन कराना, अप्रोन पहनना, हेड कैप, आदि से संबंधित जानकारी दी गई। 
 इस ट्रेनिंग में एफएसओ श्रीमती एडलिन ई पन्ना तथा नेस्ले  कंपनी से श्री जय भद्र मिश्रा, एनएएसव्हीआई के ट्रेनर श्री रोशन चौधरी के द्वारा साफ सफाई रखने, ताजा भोजन सर्व करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
 श्रीमती एडलिन ई पन्ना ने सभी स्ट्रीट फूड वेंडरों को खाद सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत काम करने हेतु शासन की नियमों की जानकारी दी स तथा सभी स्ट्रीट फूड वेंडर खाद्य पंजीयन लेने हेतु जागरूक किया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में लगभग 155 स्ट्रीट फूड वेंडर को ट्रेनिंग तथा फोस्टेक सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ