MP में 2 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण: मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त और BLO की उपलब्धता सुनिश्चित करने के जिले के कलेक्टरों को दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर इलेक्शन कमीशन (Election commission) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। गुरुवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी जिले के कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वहां की तैयारियां देखने को कहा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि दो किमी से अधिक दूरी पर एक मतदान केन्द्र और एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या न हो।

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण दो अगस्त से होगा शुरू

बता दें कि इस साल के नम्बर दिसंबर के अंत में विधानसभा चुनाव होना है इसको लेकर चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है 2 अगस्त से मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो रहा है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तत्काल निराकरण करें। साथ ही युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी आदेश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ