नागदा | आकाशीय बिजली गिरने से खराब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का हेलीकॉप्टर अब ट्रॉले में मुंबई के लिए रवाना होगा । मंगलवार को हेलीकॉप्टर के पंखे को अलग कर तकनीकी टीम ने क्रेन की मदद से दो अलग - अलग ट्रॉले में इन्हें चढ़ाया है । संभावना है कि बुधवार को यह मुंबई के लिए रवाना होंगे । 20 जुलाई को मुख्यमंत्री विकास पर्व के तहत नागदा आए थे । तब आकाशीय बिजली गिरने से उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई थी । सीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा था ।
बनखेड़ी में भी बिगड़ा हेलीकॉप्टर नर्मदापुरम |
मंगलवार को बनखेड़ी के कार्यक्रम के बाद सीएम को लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने सिवनीमालवा जाना था । डेढ़ बजे सभा समाप्त होने के बाद सीएम गोविंदनगर में बने हेलीपेड पर पहुंचे लेकिन हेलीकॉप्टर खराब हो गया । पायलट के तीन बार कोशिश करने पर भी हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा । सीएम सड़क मार्ग से सिवनीमालवा पहुंचे ।




0 टिप्पणियाँ