Lok Adalat Vidisha उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार आज शनिवार को समझौता समाधान योजना के तहत संपूर्ण जिले में न्यायालय, राजस्व विभाग, पुलिस
विभाग, विद्युत विभाग तथा वन विभाग के कुल 1172 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार
पर निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रकरणों के निराकरण के लिये कुल 15 खण्डपीठों का गठन
किया गया था।
समझौता समाधान योजना के तृतीय चरण में न्यायालयों में लंबित 176 प्रकरण, राजस्व विभाग के 533 प्रकरण, पुलिस विभाग के 50 प्रकरण तथा वन विभाग के 41 प्रकरणों का निराकरण किया गया है इसके अतिरिक्त विभागवार 372 प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। प्रकरणों के निराकरण के लिये सभी पुलिस थानों को 12 क्लस्टरों में विभक्त किया गया था।
समझौता समाधान योजना के तहत न्यायालयों में लोक अदालत खण्डपीठों का गठन किया जाकर प्रकरणों का निराकरण किया गया, इसके अतिरिक्त राजस्व पुलिस, वन तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारीगण द्वारा अपने विभागीय प्रकरणों का निराकरण शिविर के माध्यम से किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ