100 कर्मचारियों के पीएफ गबन का मामला निलंबित जेल अधीक्षिका के लॉकर में पौने 4 किलो सोना

उज्जैन Madhya Pradesh । उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में करोड़ों के गबन की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज का बैंक लॉकर खुलवाया गया । गुरुवार रात तक लॉकर की सर्चिंग चलती रही । इसमें करीब पौने चार किलो सोना , डायमंड ज्वेलरी , एफडी और प्रॉपर्टी संबंधी कई दस्तावेज पुलिस को मिले हैं । गबन के मामले में ये बड़ी रिकवरी बताई जा रही है । कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी पुलिस को कई घंटे बैंक में जद्दोजहद करनी पड़ी , तब जाकर सेठी नगर की बैंक ऑफ इंडिया का लॉकर खुलवाया जा सका । उषा राज की 8 अप्रैल को रिमांड खत्म होने जा रही है । इधर , एसआईटी में अभियोजन अधिकारियों को भी शामिल कर लिया गया है । उषा राज ने पुलिस को पूछताछ में अब तक कुछ खास जानकारी नहीं दी है । मामले में डीपीएफ ( डिपॉर्टमेंटल प्रोविडेंट फंड ) के अलावा पे - बिल सहित कई तरह की गड़बड़ी सामने आई ।

सवा दो करोड़ का सोना और चांदी मिली 

पुलिस ने उषा राज के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि 2 करोड़ 25 लाख रुपए का 3 किलो 718 ग्राम सोना और 3 किलो 144 ग्राम चांदी जब्त की है । इसके साथ ही भोपाल में 4 प्लॉट और एक फ्लैट के दस्तावेज मिले हैं । उप संचालक अभियोजन डॉ . साकेत व्यास , एडीपीओ नीतेश कृष्णन और उमेशसिंह सेंगर को भी एसआईटी में शामिल किया गया है । एसपी सचिन शर्मा के निर्देश के बाद केस डायरी तैयार करने में अभियोजन पक्ष मजबूत रहेव कोई कमी न रह जाए , इसलिए अब एसआईटी में अभियोजन अधिकारी भी हर पहलू को विधि अनुसार कागजी प्रक्रिया से मजबूत कराएंगे । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ