आजकल की लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं, शूर्पणखा लगती हैं”- BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो हो रहा वायरल


Kailash Vijayavargiya in Indore News: मध्य प्रदेश के 5 ब्रांड नेताओं में से एक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) एक बार फिर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय फैशन करने वाली लड़कियों को शूर्पणखा बताते हुए सुना जा सकता है. वायरल वीडियो हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2023) का बताया जा रहा है. बढ़ते विवाद को देखते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि उनका बयान तोड़-मरोड़कर दिखाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्या कहते सुनाई दे रहे हैं कैलाश विजयवर्गीय

सोशल मीडिया पर एक कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं, 
 ''मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए. सच कह रहा हूं,भगवान की कसम. हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा. लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि...अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं. उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पणखा लगती हैं. सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है, जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार. बच्चों में आप संस्कार डालिए. मैं बहुत चिंतित हूं.''

अब अब वीडियो वायरल होने के बाद विजयवर्गीय के इस बयान का जमकर विरोध हो रहा है. विरोध बढ़ने पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा बयान कोई नहीं बता रहा,उसे तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि रात को दो बजे घर जा रहा तब रास्ते में छोटे कपड़ों और नशे में धुत्त लड़की तमाशा कर रही थी. उसे क्या कहा जाए,वह शूर्पणखा जैसी ही लगेगी. लड़कियों को उनकी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार है और हम तो बेटियों को देवी जैसा ही मानते हैं,लेकिन जो सब मैंने देखा,वह शहर की संस्कृति से मेल नहीं खाता. पूरा शहर इन चीजों को लेकर चिंतित है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहां कहीं यह बात

कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार रात महावीर जयंती और हनुमान जयंती के सिलसिले में एक स्थानीय सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मंच से यह बात कही. वायरल वीडियो में विजयवर्गीय ने इंदौर में रात के समय युवाओं के नशे में झूमने को लेकर भी सवाल उठाए.उन्होंने कहा,''मैं दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं.''
इस बयान को लेकर पीयूष बबेले ने ट्विटर पर कैलाश विजयवर्गीय का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 
कैलाश विजयवर्गीय लड़कियों को शूर्पणखा कह रहे हैं। अब लड़कियाँ क्या पहनेगी, यह बीजेपी तय करेगी। लाड़ली बहना पाखंड है, महिलाओं का अपमान करना बीजेपी की आदत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ