Vidisha मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तहत जिले भर में पात्रताधारी महिला आवेदकों के आवेदन फार्म दाखिल किए जाने की प्रक्रिया युद्धगति से क्रियान्वित है। इन कार्यों को संपादित कराने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं वह अपने दायित्वों का निर्वहन कर प्रगति परिलीक्षित करें, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत विदिशा जिला पूर्व में जहां 12 वे स्थान पर था जो अब 21वें स्थान पर पहुंच गया है। कलेक्टर श्री भार्गव ने असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधितों को सख्त हिदायत दी है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते जिला की रैकिंग टॉप फाइव में शामिल हो ऐसी कार्यप्रणाली अपनाएं।
कलेक्टर श्री भार्गव ने मंगलवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान सभी एसडीएमों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत विदिशा जिले में कैम्पों के माध्यम से आनलाइन फार्म दाखिल करने की प्रक्रिया समेत ई-केवायसी के कार्यों में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय अमले की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सभी एचडीएमों से व्हीसी के माध्यम से वन टू वन चर्चा कर जनपद व निकाय वार अब तक किए गए कुल पंजीयन के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत एक काउंटर एलबीबाय और एक काउंटर ई-केवाईसी का संचालन करने हेतु सभी एसडीएमों को निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर श्री भार्गव ने कहा कि योजना अंतर्गत क्रियान्वित कार्य सांय पांच बजे नहीं बल्कि रात आठ बजे तक किए जाएंगे, चूंकि प्रातः काल एवं रात्रि में पोर्टल ठीक तेज गति से चलता है। उन्होंने कहा कि एक आईडी से तीन से चार लोग कार्य कर सकते हैं, इस प्रकार एक कैंप के माध्यम से एक दिन में 20 आवेदन के मान से 80 आवेदन भरा सकते हैं।
कलेक्टर श्री भार्गव ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया है कि आंगनबाड़ी वर्करों को एक्टिव रहकर कार्य करना होगा ताकि, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना तहत संपादित किए जा रहे कार्यों में हम पिछड़ें ना पाएं।
कलेक्टर श्री भार्गव ने कहा कि जिले में ई-केवायसी के जितने प्रकरण पैंडिग हैं उन प्रकरणों को संबोधितों को अप्रूव करना है इन कार्यों को भी पूरा करें। उन्होंने कहा कि ग्राम वार सूची प्रदर्शित कर जिन ग्रामों में पंजीयन की संख्या कम है उनकी छंटनी कर ग्रामों में कार्यों का संपादन कर रहे कर्मियों को उक्त कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित करें। ब्लॉक व जिले के अधिकारी बैंकों में हो रहे आधार लिंक के कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्या तो उत्पन्न नहीं हो रही का भी निरीक्षण करेंगे।
नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में संपन्न हुई उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, विदिशा एसडीएम श्री गोपाल सिंह वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। वहीं खंड स्तरीय अधिकारी व्हीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ