हर जिले में भाजपा के लोग हमारे संपर्क वाले कमलनाथ के बयान को लेकर बीडी शर्मा का पलटवार,

 भोपाल मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव इस वर्ष के नवंबर में संभावित है , लेकिन राजनीतिक पारा अभी से चढने लगा है । सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला अध्यक्षों , प्रभारियों और सह प्रभारियों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी बैठक की है । बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भाजपा के लोग हमारे संपर्क में है । इस पर भाजपा प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा ने ने कमलनाथ अपना घर संभाल नहीं पा रहे है । भाजपा की चिंता मत कीजिए । खरगोन - बड़वानी के पूर्व भाजपा सांसद माकन सिह सोलंकी के कांग्रेस की सदस्यता लेने को लेकर पूछे सवाल पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर जिले से भारतीय जनता पार्टी के लोग हमारे संपर्क में है । वे कांग्रेस ज्वाइंन करने की तारीख पूछ रहे हैं । उन्होंने कहा कि विधायकों की कोई कीमत नहीं होती । लेकिन हमारा फोकस जमीन से जुड़े हुए और लोगों से जुड़े हुए जनाधार वाले नेताओं पर है । जनता से जुड़े हुए नेता कभी छुपकर नहीं मिला करते , वह खुले तौर पर मुलाकात करना चाहते हैं । नाथ ने कहा कि मैंने सुबह विभिन्न समाज के सैकड़ों लोगों से मुलाकात की । भाजपा के भी कई नेता मुझसे मिलने आए , लेकिन मैंने स्पष्ट कर दिया कि मैं किसी से एकांत में या गुप्त रूप से नहीं मिलूंगा । सभी से खुले तौर पर सबके सामने मुलाकात करुंगा । चुनाव से पहले नाटक - नौटंकी करेंगी कमलनाथ ने कहा कि इस बार का चुनाव प्रदेश की जनता और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा । उन्होंने भाजपा के रविदास शिला पूजन अभियान को लेकर निकाली जा रही शिला पूजन यात्राओं पर कहा कि चुनाव में भाजपा तरह तरह के नाटक नौटंकी और हर दिन नए - नए स्वांग करेगी , लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है । उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा के लिए मुझे किसी विशेष रणनीति की आवश्यकता नहीं है । छिंदवाड़ा की जनता से मेरा आत्मीय और पारिवारिक संबंध हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का पलटवार कहां की कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे , जो पूरा नहीं होगा : भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जबसे कमलनाथ जी की सरकार गिरी तबसे वे मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे है । लेकिन प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में उन्हें आईना दिखा दिया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रहे हैं । कमलनाथ स्वयं अपना घर संभाल नहीं पा रहे है और उन्हें भाजपा की चिंता करने की जरूरत नहीं है । विधायकों की कोई कीमत नहीं वे आएं जाएं , कमलनाथ के इस बयान पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी भूल गए हैं कि यह भारत का लोकतंत्र है । लोकतंत्र में यदि कोई ताकत है तो वह चुना हुआ सरपंच हो या पंच , सांसद , विधायक । लोकतंत्र में जनता जिसको चुनकर भेजती है उसी की कीमत होती है । कमलनाथ पैसे के घमंड में चूर हो गए हैं वे मदमस्त है । कमलनाथ भूल गए चुना हुआ व्यक्ति ही लोकतंत्र की ताकत है व्यक्तियों या परिवारों के नाम पर चलने वाला दल नहीं है , यह विचार आधारित दल है । पं . दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार दिया , आज उसे अंगीकार करते हुए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक काम कर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ