लटेरी। आनंदपुर से 7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम महोटी में एक 10 वर्षीय बच्चे की आम के पेड़ से गिरने से बच्चे मौत हो गई है प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत महोटी के निवासी पहलाद कुशवाहा अपनी 32 वर्षीय पत्नी चंदाबाई समेत सद्गुरु नगर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में लाडली बहना योजना के लिए ( DBT ) लिंक कराने गए हुए थे 10 वर्षीय बच्चा घर पर ही अपने साथियों के साथ खेल खेल रहा था खेलते खेलते 10 वर्षीय शिवकुमार पास में ही लगे आम के बगीचे में कैरी तोड़ने आम के पेड़ पर चढ़ था तभी अचानक पेड़ से नीचे गिर गया आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी जैसे ही लगी ग्रामीण जनों ने तत्काल बच्चे को उठाकर नजदीकी सद्गुरु नगर अस्पताल में लेकर पहुंचे ,लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । जिसके बाद उसे लटेरी पीएम के लिए ले जाया गया ।
ग्रामीण जनों की माने तो 10 वर्षीय बच्चे के माता पिता पहलाद और चंदाबाई के एक बेटी और दो बेटा सहित कुल 5 सदस्यों का परिवार हैं । परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है और दोनों पति पत्नी सेंट्रल बैंक की शाखा में केवाईसी कराने गए हुए थे इसी बीच बच्चा खेलता हुआ बगीचे में आम के पेड़ पर कैरी तोड़ने चढ़ा था ,तभी आम के पेड़ से गिर जाने की वजह से बच्चे की अस्पताल ले जाने दौरान मौत हो गई ।




0 टिप्पणियाँ