लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति का शंखनाद मुलताई में बनेगा मां ताप्ती गलियारा :शिवराज सिंह


Bhopal  लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति का शंखनाद है । बैतूल के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में बहनें कभी नहीं आईं हैं । चारों तरफ मैं देख रहा हूं आज बैतूल की धरती पर मेरी बहनों का समुद्र उमड़ा हैं , उन सभी को मेरा प्रणाम । यह कार्यक्रम कोई कर्मकांड नहीं है । मैं सामाजिक क्रांति का शंखनाद कर रहा हूं । यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही हैं । मुख्यमंत्री ने बैतूल में गरीबों को मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत पट्टे बांटे हैं । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां 700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है । मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन का संबोधित करते हुए कहा कि भारत की धरती पर हमारी बहन , बेटियां , माताएं कभी उपेक्षित नहीं थीं , हमारे यहां कहा गया है , यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः । राम से पहले सीता , नारायण से पहले लक्ष्मी , का नाम लेना हमारी संस्कृति है । बेटा और बेटियों में अंतर करके पाप किया है , बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था , जिससे बेटियों की संख्या घटती गईं । बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती , बटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे , आधी आबादी के साथ अन्याय कैसे हो सकता है । हमने पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और आज मुझे खुशी है की 44 लाख से अधिक मेरी बेटियां लाड़ली लक्ष्मी हैं ।


■ बैतूल में 700 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन हजार बेटों में हजार बेटियां नहीं होंगी , तब तक मामा चैन की सांस नहीं लेगा पंचायतों में लगेगी पात्र बहनों की सूची मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया बहनों का आर्थिक , राजनीतिक सशक्तिकरण करना है , इसलिए 50 प्रतिशत आरक्षण चुनाव में दिया , मेरी बहनें आज जनपद अध्यक्ष है , पार्षद हैं , मेयर हैं । पुलिस में भी 30 प्रतिशत भर्ती बेटियों की करने का निर्णय लिया , इस निर्णय का भी बहुत विरोध हुआ । एक नहीं अनेकों कदम महिला सशक्तिकरण के लिए हमने उठाए महिलाओं के नाम रजिस्टरी चार्ज कम करने का निर्णय लिया । लाड़ली बहना योजना में सभी पात्र बहनों के फार्म 30 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे । मई में योजना में पात्र बहनों की सूची पंचायत भवनों में लगाई जाएगी । कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री आवासीय भू - अधिकार योजना में गरीबों को निःशुल्क पट्टा बांटते हुए कहा कि सभी आवासहीन को रहने के लिए निःशुल्क जमीन दी जाएगी । कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा । संसाधनों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है । जनजातीय वर्ग को भी जल , जंगल और जमीन का हक दिया जा रहा है । अब बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति शासकीय सेवाओं में पहले बेटे को ही अनुकंपा अब निर्णय लिया गया है कि बेटी को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी । मुख्यमंत्री ने ग्राम जीन निवासी बेटी संगीता गोहे को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति दी जाती थी । अब अहाता बार नहीं खुलेंगे प्रदेश में अब अहाते बार नहीं खुलेंगे । सभी अहाते बंद कर दिए गए हैं । कोई सड़क पर या पार्क में शराब नहीं पियेगा । इस व्यवस्था से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रूकेंगे और शराब पर नैतिक अंकुश लगेगा ।

बहनों को घर में नल से मिलेगा पानी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में नल जल योजना का काम चल रहा है । बहनो को उनके घर में ही नल से जल मिलेगा । पानी लाने के लिए अब दूर जाने और हेंडपंप चलाने की जरूरत नहीं है । समाज को बदलना है और एक नया प्रदेश गढना है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ