मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने तहसीलदारों की प्रमोशन और तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें 161 तहसीलदारों एवं भू अभिलेख अधीक्षकों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है जबकि 150 से ज्यादा तहसीलदारों के ट्रांसफर आर्डर जारी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रमोशन की लंबे समय से की जा रही थी जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है
मध्य प्रदेश तहसीलदारों के प्रमोशन एवं ट्रांसफर लिस्ट
Revenue Department, MP से जारी हुए आदेश दिनांक 25 मार्च 2023 में लिखा है कि, मध्य प्रदेश जूनियर प्रशासनिक भर्ती तथा सेवा शर्ते नियम 2011 के तहत गठित विभागीय छानबीन समिति की बैठक दिनांक 25 नवंबर 2022 की अनुशंसा के अनुक्रम में अंकित नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद का प्रभार सौंपा जाता है। इसी प्रकार तहसीलदारों एवं भू अभिलेख अधीक्षकों को डिप्टी कलेक्टर पद का प्रभार सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि, उनके प्रमोशन आदि के पत्र कलेक्टर कार्यालय से नहीं बल्कि मंत्रालय से जारी किए जाएं। आज मंत्रालय से लिस्ट जारी करके उनकी मांग पूरी कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ