विदिशा । समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य विदिशा जिले में भी 29 मार्च से पुनः शुरू हो जाएगा के संदर्भ में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव आशीष कुमार के द्वारा मंगलवार 28 मार्च को नवीन आदेश जारी किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रश्मि साहू ने बताया कि उपार्जन के संबंध में पूर्व जारी निर्देशों को स्थगित किया गया है। अब 29 मार्च से पांच दिवसीय उपार्जन कार्यों का संचालन किया जाएगा। सिर्फ स्टील सायलों में ही सप्ताह के सातों दिन उपार्जन कार्य संपादित होगा। शेष अन्य केन्द्रों पर पांच दिवसीय सप्ताह के तहत कार्य किए जाएंगे। शनिवार और रविवार को भण्डारण और भुगतान प्रक्रिया, परिवहन को ध्यानगत रखते हुए उपार्जन कार्य नहीं होंगे।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती साहू ने बताया कि कृषक बंधु स्वेच्छा अनुसार किसी भी केन्द्र के लिए गेहूं समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिले के पंजीकृत किसानबंधुओं को समर्थन मूल्य पर उपार्जन के नवीन दिशा निर्देशों व तिथियों की जानकारी से अवगत कराने हेतु हर स्तर पर प्रचार-प्रसार के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ