बुरहानपुर: मध्य प्रदेश बुरहानपुर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां एक महिला घरेलू विवाद के के चलते अपने चार बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा र्दी जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, महिला और उसकी बड़ी बेटी खेत में बेहोश मिली। पुलिस ने बच्चों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बालदी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला ने रविवार को अपने चार बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाने के बाद महिला को जब लगा कि वो डूबकर मर जाएगी तब उसने अपनी एक बेटी के साथ कुएं में लटक रही रस्सी को पकड़ लिया।
तीनों बच्चों के शव निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि 30 साल की प्रमिला भिलाला ने अपने पति रमेश से लड़ाई के बाद यह कदम उठाया। एसपी ने कहा कि प्रमिला के घर के पास स्थित कुएं से तीनों शव निकाले गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रमिला और उनकी 7 साल की बेटी की हालत ठीक है।
पति के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति समेत परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह घरेलू हिंसा का मामला प्रतीत होता है, हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?




0 टिप्पणियाँ