MP Ladli Behna Yojana 2023 : लाडली बहना योजना मैं फार्म भरने की शुरुआत आज से कर दी गई है। योजना के तहत लाभ लेने के लिए फार्म भरवाने के लिए गाँव और वार्डों में शिविर लगवाए जाएंगे। योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ई-केवायसी करवाई जा रही है ईकेवाईसी का कोई शुल्क नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 25 मार्च से प्रदेश में मातृ शक्ति की सेवा का महायज्ञ आरंभ हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 25 मार्च से आवेदन प्राप्त करना आरंभ किया जाएगा। सभी जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी योजना का ठीक से क्रियान्वयन करें साथ ही पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। तो की योजनाओं का लाभ ठीक तरह से पहुंचाया जा सके। प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि योजना लागू करने की सफलता इसी में है कि हम बिना परेशानी और कठिनाई के महिलाओं के आवेदन प्राप्त करें। इसके लिए प्रत्येक ग्राम और वार्ड में संवेदनशीलता के साथ आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाए। जिला स्तर पर अग्रिम रूप से विस्तृत और माइक्रो प्लानिंग कर गतिविधियाँ क्रियान्वित की जाएँ। गाँव और वार्ड में लगने वाले शिविरों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। योजना में शत-प्रतिशत आवेदन सुनिश्चित करने के लिए पैम्फलेट का वितरण, लोक गीतों से और मुनादी करा कर प्रचार-प्रसार करें। अनंतिम सूची गाँव और वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर चस्पां की जाएगी।
eKYC (केवाईसी) के पैसे मांगे तो होगी FIR दर्ज
प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान ने सांप लफ्जों में केवाईसी करने वाले ऑपरेटरों को हिदायत दी है कि (eKYC)ई-केवाईसी करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति ई-केवाईसी करने के लिए पैसा माँगता है तो उसके विरूद्ध तत्काल FIR दर्ज करके कड़ी कार्यवाई की जाए। इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहां है कि ई-केवाईसी के लिए बनाए गए केन्द्रों पर यह स्पष्ट लिखा जाए कि ई-केवाईसी नि:शुल्क होगा। इसके लिए किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है, ई-केवाईसी करने का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा है। जिन गाँव या वार्डों में नेटवर्क की समस्या के कारण ई-केवाईसी करने में कठिनाई हो, वहाँ की बहनों को जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था कर अन्य केन्द्रों पर ले जाकर ई-केवाईसी कराए जाने की व्यवस्था की गई है।
किसी प्रकार की समस्या ना आए इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय कर रहा है मॉनिटरिंग, जारी होगा हेल्पलाइन नम्बर
इतना ही नहीं लाडली बहना योजना के लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या ना हो इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या न आए, इसके लिए सतत् मॉनिटरिंग के साथ आवश्यक समन्वय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भी दायित्व सौंपा जा रहा है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से फोन नम्बर जारी किया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल शिकायत दर्ज करके समाधान किया जा सकेगा
योजना की टाईम लाइन
योजना पर दिए गए प्रस्तुतिकरण में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज, ई-केवाईसी, आधार लिंक और समग्र आईडी से संबंधित जानकारियाँ दी गई।
योजना क्रियान्वयन के लिए जिलों में जारी तैयारियों की जानकारी लेते हुए बताया गया कि आवेदन 25 मार्च से प्राप्त किए जाएंगे।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल होगी।
अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी और 30 मई तक अपत्तियों का निराकरण कर दिया जाएगा। अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी।
योजना में हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण 10 जून को किया जाएगा।
आगामी माहों में भी भुगतान के लिए प्रत्येक माह की 10 तारीख नियत की जाएगी।
किसे और कैसे मिलेगा लाभ
जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।
परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके बच्चे हैं। ऐसी पात्र बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रूपए आएंगे।
बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी।आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर आवश्यक है।
मूल निवासी और आय प्रमाण-पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में भी मदद की जाएगी।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी बहनों के पास होनी चाहिए।
आपकी या आपके परिवार की समग्र आईडी
आपका आधार नंबर
समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर। यह जानकारी यदि बहनों के पास है तो उनको कोई दिक्कत नहीं होगी।
0 टिप्पणियाँ