विदिशा । महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश जैन ने बताया कि विदिशा जिले में विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को सामूहिक अवकाश से वापस आने हेतु शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जैन ने बताया कि कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए संबंधितों को एक दिवस में वापस कर्तव्य पर लौटने का समय दिया गया। अन्यथा विषम परिस्थितियों में सेवा से पृथककरण करने जैसी कठोर कार्यवाही की जावेगी।
महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आज जिन 4171 अधिकारी कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी किए गए उनमें 5 परियोजना अधिकारियों, 71 पर्यवेक्षक, 1838 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 1820 आंगनबाड़ी सहायिका, 437 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ