संभागायुक्त द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया

विदिशा भोपाल संभागायुक्त  मालसिंह भयड़िया के द्वारा आज नवीन कलेक्ट्रेट विदिशा की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में संपादित किए जा रहे कार्यों के संबंध में पूछताछ भी की।
   नवीन कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, श्रीमती अनुभा जैन, ग्यारसपुर एसडीएम श्री तन्मय वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।  
   भोपाल संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने सर्वप्रथम नवीन कलेक्ट्रेट की आवक-जावक शाखा का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने निर्वाचन शाखा में पहुंचकर निरीक्षण किया है। संभागायुक्त के द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के संबंध में पूछताछ की, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग ने इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 
   संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया ने नवीन कलेक्ट्रेट के लोक सेवा केंद्र के जिला कार्यालय, जिला ई-गवर्नेंस, एनआईसी, जिला कोषालय, जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख का भी औचक निरीक्षण किया है। 
ईव्हीएम गोडाउन का निरीक्षण
   भोपाल संभागायुक्त श्री मालसिंह भयड़िया ने नवीन कलेक्ट्रेट विदिशा में स्थित ईव्हीएम गोडाउन का भी औचक निरीक्षण किया है, साथ ही उन्होंने ईव्हीएम गोडाउन में मॉनिटरिंग हेतु लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने संभागायुक्त को इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 

Bhopal Commissioner 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ