बैतूल (Betul Madhya Pradesh) लाडली बहना की e-kyc के दौरान महिला से ₹4000 की ठगी का मामला सामने आया मामला बैतूल जिले के लीलाझार गांव काहे महिला ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि ईकेवाईसी कराने के दौरान सीएससी सेंटर द्वारा ₹4000 निकाल लिए हैं जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को प्रति माह ₹1000 सहायता राशि देने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरू की है जिसमें महिलाओं को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है इसी को लेकर लीलाधर गांव की महिला ईकेवाइसी कराने पहुंची थी। इस दौरान महिला से विड्राल फाॅर्म पर अंगूठा लगवा लिया गया, और पोस्ट ऑफिस खाते से 4000 रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया। महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता तक चला जब वह रुपए निकालने पोस्ट ऑफिस पहुंची। इसके बाद थाने में आवेदन दिया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मंगलवार को बैतूल पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया गया। महिला की शिकायत को लीड बैंक मैनेजर और पुलिस अधीक्षक को फॉरवर्ड किया गया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल बैतूल जिले के लीलाझर गांव की निवासी महिला जसमा कौशिक (55 वर्ष) ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र EKYC कराने गांव के सीएससी सेंटर गई थी। यहां विक्रम बरते नाम के व्यक्ति ने मुझसे ईकेवाईसी के लिए 100 रुपए लिए। यही नहीं उसने पोस्ट ऑफिस खाते से 4000 रुपए भी निकाल लिए। मुझे इसकी जानकारी तब हुई जब मैं ग्राम के पोस्ट ऑफिस में रुपए निकालने पहुंची। इस संबंध में अपनी शिकायत दुनावा चौकी और पुलिस थाना मुलताई थाने में की है। जहां से आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि शिकायत करने के बाद CSC संचालक के परिजन मुझे धमका रहे हैं। सीएससी संचालक के दूसरे दिन उसके चाचा ग्राम के सहायक सचिव कमलेश मेरे घर आया, और मुझे शिकायत वापस लेने के लिए गाली-गलौच करने लगा। जिसकी भी मैंने शिकायत की है। लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में मैं आज इस मामले में बैतूल पहुंची हूं, और जनसुनवाई में शिकायत की है। इस शिकायत को लीड बैंक मैनेजर और एसपी लिखित शिकायत की है।
0 टिप्पणियाँ