लटेरी नगर परिषद में विकास यात्रा से अनेक हितग्राही लाभान्वित होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित

लटेरी नगर परिषद में विकास यात्रा से अनेक हितग्राही लाभान्वित होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित


लटेरी नगर परिषद में आयोजित होने वाली विकास यात्रा कार्यक्रम के संबंध में एसडीएम श्री हर्षिल चौधरी ने बताया कि परिषद के अंतर्गत आयोजित विकास यात्रा कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मेडिकल बोर्ड की की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें कम से कम 100 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य रखा गया है वही रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने लटेरी के नगर वासियों से आह्वान किया कि रक्तदान शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक रक्तदान कर करें की अपील की है। 
एसडीएम श्री चौधरी ने बताया कि लटेरी में जय स्तंभ चौक से मुख्य सिरोंज पहुंच मार्ग पर स्कूली बच्चों के द्वारा डिवाइडर पर पेंटिंग कार्य किया जाएगा जिसमें 100 से ज्यादा स्कूली बच्चे सहभागिता निभाएंगे।
 लटेरी नगर परिषद में विकास यात्रा के दौरान किए गए नवाचारों को रेखांकित करते हुए एसडीएम हर्षिल चौधरी ने बताया कि पहली बार सहरिया जाति के लिए विशेष जाति प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही एकमुश्त की जा रही है और यह घर घर जाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे वर्तमान में 25 सहरिया जाति के लोगों का चिंहित कर प्रमाण पत्र तैयार किए गए हैं जिन्हें कल यानी 15 फरवरी को घर घर जा कर वितरित किया जाएगा 

#MPVikasYatra 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ