विकास यात्रा में लगेंगे शिविर , मेडीकल बोर्ड जारी करेगा सर्टिफिकेट
Vidisha आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आयुक्त द्वारा जारी पत्र के अनुसार विदिशा जिले दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड एवं उनके लिये कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु चिन्हांकन के लिए शिविरों का आयोजन किया जाना हैं । कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने दिव्यांग जनों के चिन्हांकन हेतु शिविरों के आयोजन की तिथियां जारी कर दी गई हैं । विकास यात्रा कार्यक्रमों के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय हेतु शतप्रतिशत चिन्हांकन किए जाने के निर्देश दिए गए है । कलेक्टर ने उक्त संबंध में क्रियान्वित कार्यवाही के संबंध में जो दिशा निर्देशों प्रसारित किए हैं तदानुसार विकास यात्रा के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के आवेदन पत्र सहायक उपकरण प्रदाय हेतु तैयार किये गये हैं ।
जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा निम्न शिविरों में पात्रता परीक्षण की जनपद पंचायत स्तर पर जिला मेडीकल बोर्ड के शिविर कार्यवाही कराई जावे तथा पात्र दिव्यांगजनों के आवेदन स्पर्श पोर्टल पर दर्ज कराये जायें । जिन दिव्यांगजनों के यूडीआईडी प्रमाण पत्र नहीं बने हैं । उनके यूडीआईडी प्रमाण पत्र हेतु स्वावलम्बन पोर्टल पर ऑनलाईन प्रक्रिया से आवेदन पत्र तैयार कराकर उन्हें आवेदन पत्र के साथ जिला मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण हेतु उपस्थित कराया जावे । शून्य से पांच वर्ष 0 से 5 वर्ष तक की आयु के मूकबधिर बच्चों का चिन्हांकन कर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कॉक्लेयर इम्प्लांट कराए जाने की कार्यवाही शतप्रतिशत की जाकर सैचुरेशन किया जाना है । ऐसे बच्चों का चिन्हांकन महिला बाल विकास , स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से कराकर सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करावें । जनपद पंचायत स्तर पर निम्नानुसार जिला मेडिकल बोर्ड के शिविर प्रस्तावित किए गए जा रहे हैं । जिसका प्रचार प्रसार कर चिन्हित दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध करावें । शिविरों का आयोजन उक्तानुसार शिविर आयोजन की समुचित व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के तमाम प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं ।
15 को लटेरी और 17 को कुरवाई जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय का में उक्त शिविर आयोजित किए गए हैं जारी कार्यक्रम अनुसार जनपद पंचायत लटेरी में बुधवार 15 फरवरी को लटेरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया गया है । जनपद पंचायत कुरवाई में शुक्रवार 17 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंएं बुधवार 22 फरवरी को नगर परिषद शमशाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार 25 फरवरी को नटेरन जनपद पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तथा मंगलवार 28 फरवरी को जनपद पंचायत सिरोंज में उक्त शिविर का आयोजन किया गया है ।




0 टिप्पणियाँ