MP TRANSFER BREAKING; मध्यप्रदेश में 2 IAS और 37 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने और ऐसे में प्रदेश के कई आईएएस रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर हो चुकी हैं एक बार फ फिर आईएएस रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा  आईएएस (IAS) अधिकारियों का ट्रांसफर (Transfer) किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव धरणेंद्र कुमार जैन को कार्मिक” और सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
वहीं सीहोर जिले की अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर को मध्यप्रदेश शासन का उप सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
इसी आदेश में प्रदेश के कई जिलों से 37 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का भी तबादला इधर से उधर किया गया है। इसमें कई जिलों के अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ बदले गए। सरोधन सिंह को अपर कलेक्टर डिंडोरी बनाया गया। 

अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा बनाया गया। वृंदावन सिंह अपर कलेक्टर विदिशा को अपर कलेक्टर रायसेन बनाया गया। नीलांबर मिश्रा संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी को अपर कलेक्टर जिला पन्ना बनाया गया। अपर कलेक्टर पन्ना जगदीश प्रसाद धुर्वे को अपर कलेक्टर अनूपपुर बनाया गया है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ