Sheopur News:
श्योपुर जिले में अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने के दौरान पत्थरबाजी हो गई एक बार फिर वन विभाग माफिया आमने - सामने आ गए . अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया और रेंजर हेमंत भार्गव को चंबल नहर में फेंकने का प्रयास भी किया साथ ही पत्थर माफियाओं ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. हमलावरों ने वन विभाग की टीम से जब्त किए गए पत्थरों से भरी एक ट्रॉली को भी छीन लिया. इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बता दे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला ढोढर थाना इलाके के सेमलदा गांव कहां है वन विभाग को फोन पर सूचना मिली थी कि वन माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है जब वन विभाग, पत्थर माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर पत्थर माफिया के गुर्गों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. हमलावरों ने वन विभाग की टीम से जब्त किए गए पत्थरों से भरी एक ट्रॉली को भी छीन लिया, इतना ही नहीं रेंजर को भी चंबल नहर में फेंकने की कोशिशें की गई,घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में जिला पंचायत के सदस्य सुरेश ललावत भी वन कर्मियों से हाथापाई और मोबाइल छीनते हुए नजर आ रहे हैं . वन विभाग द्वारा जब्त की गई पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को छीनकर ले जाने आए माफिया के लोगों ने वन विभाग टीम पर हमला किया है . इससे पहले भी श्योपुर में पुलिस और वन विभाग की टीम पर हमले होते रहे हैं . लेकिन समय रहते कोई सख्त कार्रवाई अभी तक रेत और पत्थर माफिया पर नहीं हो सकी है . इस वजह से उनके हौसले बुलंद हैं .
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी :
इस घटना के दौरान रेंजर हेमंत भार्गव का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य सुरेश ललावत 15 लोगों ने उनके साथ वहां आए और लाठी डंडे से मारपीट करते हुए हम पर पथराव कर दिया . मुझे चंबल नहर में फेंकने की कोशिश भी की . मामले की शिकायत हमने ढोढर पुलिस थाने में आवेदन देकर की है . इस बारे में एसडीओपी राजू रजक का कहना है कि ढोढर थाना इलाके में कुछ लोगों के द्वारा वन टीम पर हमला करने के संबंध में एक वीडियो मिला है . शिकायत भी प्राप्त हुई है . सारी जानकारी एकत्रित करके आगे की कार्रवाई की जा रही है .
वन माफिया पहले भी कर चुके हैं हमला शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज
यह पहला मामला नहीं है 21 जीवन में कर्मियों के साथ मारपीट की घटना इसके पहले भी जिले में वन,खनिज और पुलिस की टीम पर भी कई बार हमले हो चुके हैं. लेकिन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है,तो कई जनप्रतिनिधियो और राजनैतिक दलों के लोगों का माफियाओं को समर्थन प्राप्त है, इसी कारण से इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है इस पूरे घटनाक्रम में शिकार हुए वन कर्मीयो ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने के बाद ढोढर थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सुरेश लालावत, ट्रैक्टर मालिक राजकुमार, कन्हैया, पूरण, हेमराज निवासी माधो का डेरा सहित अन्य के खिलाफ लूट,और शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.




0 टिप्पणियाँ