भोपाल।
मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सभी वर्ग के कर्मचारी अपनी - अपनी मांगों को सरकार से मनवाने में लगे हुए है । अब प्रदेशभर के सहकारिता कर्मचारी राजधानी भोपाल में इकठ्ठा हुए हैं । सहकारी कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बंगले का घेराव किया है । वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर कर्मचारी काफी देर तक डटे रहे , लेकिन जब बात नहीं बनी , तो धरने पर बैठ गए । जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया की राजधानी स्थित सरकारी बंगले के बाहर सहकारिता विभाग एवं राशन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया । मंत्री जी स्वयं मिलने के लिए आए थे परंतु प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि आश्वासन बहुत हो गए, जब तक आदेश जारी नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं हटेंगे।
मंत्री जी के आश्वासन के बाद भी धरने पर से हटने को तैयार नहीं हुए कर्मचारी
बता दें कि बीते कई वर्षों से सहकारिता विभाग के कर्मचारी अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग कर चुके हैं उन्हें उनकी मांगों को लेकर हमेशा आश्वासन दिया जाता रहा है सोमवार को भी धरने पर बैठे अधिकारियों को आश्वासन दिया गया लेकिन उन्होंने सहकारिता मंत्री के आश्वासन को ना मानते हुए लिखित आदेश जारी करने पर अड़े रहे मध्यप्रदेश में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के कर्मचारियों ने आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों कर्मचारी सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के बंगले के बाहर आकर बैठ गए। मंत्री जी का स्टाफ कर्मचारियों को देखकर घबरा गए। तत्काल भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षा के लिए बैरिकेट्स मंगवाए गए। मंत्री भदौरिया स्वयं प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए आए परंतु कर्मचारियों का कहना था कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा जब तक आदेश जारी नहीं होंगे तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे।
मंत्री भदौरिया ने कहा कि वह भिंड जा रहे हैं। 26 फरवरी को वापस आएंगे तब आकर मंत्रालय में अपने अधिकारियों से बात करेंगे। जब कर्मचारियों ने वापस जाने से मना कर दिया तो श्री अरविंद भदौरिया ने अपने स्टाफ को निर्देशित किया कि वह प्रदर्शनकारियों के भोजन का इंतजाम करेंगे।
सहकारिता विभाग के प्रदर्शनकारी इन मांगो को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन
मार्च 2021 में महासंघ के साथ किए गए शासन के समझौते के अनुसार सहकारी संस्थाओं के सहायक व प्रभारी प्रबंधक, लेखपाल, लिपिक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, भृत्य, चौकीदार कर्मचारियों का वेतन मान शासन की गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार तत्काल लागू किया जाए।
60% पैक्स कर्मचारियों को जिला बैंक कैडर में समिति प्रबंधक का चयन संशोधन आदेश तत्काल जारी किया जाए।
40% बैंक कैडर में सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए जाएं।
कोरोना काल में रजिस्टर पीडीएस खाद्यान्न POS मशीन में कम नहीं किया गया है। जिससे मशीनों में अधिक खाद्यान्न दिख रहा है। जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाती है। मशीनों का तत्काल सुधार कर कार्रवाईयां वापस कराई जाएं।
मांगें पूरी नहीं होने तक बैठेंगे धरने पर
धरना प्रदर्शन के दौरान सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के लोगों ने नारे लगाए. उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद रही. कर्मचारियों की 2 मांगे मान ली गई हैं. वे चारों मांगों को पूरा कराने के लिए अड़े हैं. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ का कहना है कि जब तक चारों मांगे पूरी नहीं होती हैं, वे धरने से नहीं हटेंगे.




0 टिप्पणियाँ