सड़कों की मरम्मत को लेकर पहली किस्त जारी करते हुए सीएम ने कहा करीबी को टेंडर मत देना डामर चुपड़ दिया तो जांच नहीं हो पाएगी मुख्यमंत्री



भोपाल 


प्रदेश में नगरीय निकायों की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का कार्य तेजी से शुरू होने जा रहा है । प्रदेश के इतिहास में पहली बार नगरीय निकायों की सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 750 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं । कायाकल्प अभियान के तहत स्वीकृत 750 करोड़ की पहली किश्त के रूप में 350 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 413 निकायों के लिए राशि जारी किए । अभी तक नगरीय निकायों को अपने बजट से ही सड़कों की मरम्मत कराना होती थी । प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में अधिकांश निकायों की सड़कें मरम्मत के कारण खराब व उखड़ी पड़ी हैं । मुख्यमंत्री ने राशि जारी करने के बाद कहा कि जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करें । मई के अंत तक सभी निकाय सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा करें । किसी ठेकेदार के चक्कर में न पड़ें । जो ठेकेदार मिले , उसे काम दें , बाहर का बिना परिचित ठेकेदार मिले तो अच्छा है , उसकी सड़क को खोदकर देख सकते हैं । परिचित ठेकेदार को ठेका दिया तो वह डामर चुपड़ देगा , आप खोदकर गुणवत्ता नहीं देख पाओगे और सड़कें फिर खराब हो जाएंगी ।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कायाकल्प अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश के 413 नगरीय निकायों को 350 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त का सिंगल क्लिक से अंतरंण किया । 

■ मई महीने तक सड़कें सुधारने के निर्देश ■ इंदौर महापौर की मांग पर टेंडर प्रक्रिया 15 से 20 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश ■ अहाते बंद अब घर ले जाकर पियें , घर में बहनों से बोल दूंगा- ठीक कर दें , ऐसे ही शराब छुड़ाऊंगा 

5 को भोपाल में लाड़ली बहना योजना को लेकर सम्मेलन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के फार्म 5 मार्च से भरे जा रहे हैं । एक परिवार को इकाई माना जाएगा । ढाई लाख तक प्रतिवर्ष आमदनी वाले परिवार इस योजना के तहत पात्र होंगे । पांच मार्च को मैं भोपाल में सम्मेलन करूंगा । उस दिन सभी नगरीय निमायों में महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें ऑनलाइन जोड़ा जाए । मैं अपनी बहनों को योजना के संबंध में समझाऊंगा , बात करूंगा । वार्डों में भी एक टीवी लगाकर बहनों को जोड़ें , वे भी योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करें

15 दिन में कर लें टेंडर प्रक्रिया मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्य मित्र भार्गव सहित पांच निकायों के अध्यक्षों से बात की है । मुख्यमंत्री से बात करते हुए भार्गव ने कहा कि अभी टेंडर प्रक्रिया में एक महीने लगता है , ऐसे में अगर टेंडर के समय को कम कर दिया जाए तो मई के अंत तक सड़कों का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ कायाकल्प अभियान के टेंडर को नियमों में छूट देकर 15 से 20 दिन में पूरा करने की छूट दी जा रही है । " हर निकाय स्वच्छता के लिए प्रयास करें मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब के सहयोग से प्रदेश को स्वच्छता में नए रिकॉर्ड बनाना है । स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने वाला है । मध्य प्रदेश नंबर 1 रहना चाहिए । अभी इंदौर देश में नंबर एक है , सभी नगरीय निकाय इंदौर से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें । लेकिन नगरीय निकाय इंदौर से सीखें भी , कि कैसे इंदौर ने ग्रीन बांड जारी कर राशि की जरूरत से ज्यादा व्यवस्था की है । हर जनप्रतिनिधि अपने नगरीय निकाय को नंबर एक लाने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित करें । मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि एक बार जीतने के बाद थोड़ा सुस्त हो जाते हैं , ऐसा नहीं करें । जरा सी लापरवाही से स्वच्छता की रैंकिंग में बहुत पीछे चले जाएंगे । सभी 413 नगरीय निकायों के मित्रों से कहना चाहता हूं कि शहर को नंबर वन बनाना है उसके लिए जितने पैरामीटर सभी को पूरा करें । निकाय पानी का इंतजाम अभी से करें मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय प्रतिनिधियों से कहा कि गर्मियों में पीने के पानी की विशेष चिंता करें । इस बार गर्मी भीषण पड़ने वाली है । फरवरी में ही गर्मी पड़ने लगी है । मौसम बदल र हा है , क्लाइमेट चेंज हो रहा है । ग्लोबल वार्मिंग का असर है । अभी से पेयजल की व्यवस्था नगरी निकाय अपने - अपने क्षेत्रों में करें । खासकर खंडवा शहर के जनप्रतिनिधि इस संबंध में विशेष सतर्क रहें । सरकार भी जल आपूर्ति की पूरी व्यवस्था कर रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ