ग्राहकों की मांग पर सांची में तैयार होगा शीतल आम्रखण्ड और लस्सी लाइट
केवड़ा फ्लेवर से भरपूर साँची में बनाई जाएगी लाइट लस्सी
केवड़ा फ्लेवर से भरपूर साँची लस्सी लाइट, पाचन में मददगार है। गर्मी में ठण्डक का एहसास देने वाले इस उत्पाद में कम फेट होता है। इसका सेवन आग बरसाती गर्मी और खाने के बाद किया जा सकता है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 79 कैलोरी और 1.5 प्रतिशत फेट होता है। यह उत्पाद स्वादिष्ट और ताजगी का एहसास देने वाला है। यह पाउच पैक में उपलब्ध है और 100 ग्राम पाउच का उपभोक्ता मूल्य 15 रूपए है।
देसी आमों से मिलकर बनेगा क्रीमी अलफांसो साँची आम्रखण्ड
इतना ही नहीं लस्सी के साथ-साथ अब यह फलों के राजा आम के स्वाद वाला स्वादिष्ट दुग्ध पदार्थ है। इसका निर्माण गाढ़ी क्रीमी अलफांसो आम की प्यूरी से बनाया गया है। खट्ठे-मीठे स्वाद वाली यह मिठाई खासतौर पर बच्चों और महिलाओं को अच्छी लगती है। इसमें प्रति 100 ग्राम पर 234 कैलोरी, 5.4 प्रतिशत प्रोटीन और 8.6 प्रतिशत फेट रहता है। 100 ग्राम वाले कप का उपभोक्ता मूल्य 35 रूपए है।




0 टिप्पणियाँ