महिला का अपरहण करके 3 साल तक किया रेप

महिला का अपरहण करके 3 साल तक किया रेप
भोपाल । रायसेन से महिला को अगवा कर मंडीदीप में रखकर तीन साल तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है । पिछले दिनों आरोपी ने बैरागढ़ की एक अन्य युवती को प्रेम जाल में फांसकर उसे घर से भगा लिया । लड़की बीती देर रात दस्तेयाब की गई । उसने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया । वह आरोपी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी । इसकी भनक पहले अगवा की गई महिला को लगी तो उसने थाने पहुंचकर अहपरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया । पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है । आज उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा । टीआई डीपी सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण खटक बेटा गांव बैरागढ़ का निवासी है और ड्रायवरी करता है । उसने पांच साल पहले एक युवती से शादी की और कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया । 24 साल की पीड़िता रायसेन जिले के एक गांव की निवासी है । जिसकी शादी बैरागढ़ इलाके में हुई थी । उसका पति शराब पीकर अकसर उसके साथ मारपीट करता था । वह घर के बाहर ही किराना दुकान का संचालन करता था । इस दुकान में पीड़ित महिला भी बैठा करती थी । यहीं आरोपी की उससे बातचीत हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए । बाद में महिला पति से तंग आकर अपने रायसेन स्थित मायके में लौट गई । इस बात की जानकारी अरुण को मिली तो वह महिला से मिलने वहां पहुंच गया । 10 मार्च 2020 को अरुण ने बहला फुसलाकर रायसेन से अगवा किया । वह महिला को लेकर मंडीदीप में रहने लगा और ड्रायवरी करने लगा । यहां उसने पीड़िता से शादी तो नहीं की पर दोनों की एक संतान है । तीन साल लिव इन में रहने के बाद आरोपी पिछले दिनों लापता हो गया । इस दौरान उसने बैरागढ़ में रहने वाली 22 साल की पीड़िता को प्रेम जाल में फांसने के बाद घर से भगा लिया । लड़की की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करा दी । पुलिस ने उसे दस्तेयाब कर लिया । तब लड़की ने परिजनों के साथ रहने से इनकार कर दिया । इसी बीच अरुण की लिव इन पार्टनर थाने आई । उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी । पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया । वहीं उसकी प्रेमिका परिजनों के साथ रहने को राजी नहीं थी , उसे गौरवी के अवाले कर दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ