व्हाट्सअप पर तीन बार तलाक लिखकर पत्नी से रिश्ता तोड़
भोपाल । राजधानी में गुरुवार को तीन तलाक का मामला सामने आया है । आरोपी पति ने व्हाट्सअप पर तीन बार तलाक - तलाक लिखकर पत्नी से रिश्ता तोड़ लिया । पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ 4 मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है । थाना पुलिस के मुताबिक बुधवारा निवासी 25 वर्षीय महिला गृहिणी है । वह अपने माता - पिता के साथ रहती है । तीन साल पहले उसकी शादी कारोबारी मसूद अहमद से हुई थी । शादी में तमाम जरूरी दान दहेज फरियादिया के मायके वालों की ओर से दिया गया था । आरोपी पति इससे संतुष्ट नहीं था । दहेज में पांच लाख रुपए नगद लाने की मांग को लेकर वह पत्नी को प्रताड़ित करता था । इस रकम से वह कारोबार को बढ़ाना चाहता था । पीड़िता के मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो पति ने उसे घर से निकाल दिया था । तब फरियादिया की लाफ केस शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था । उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है । पिछले करीब दो सालों से फरियादी महिला अपने मायके में रह रही है । बीती 6 फरवरी को आरोपी पति उसे 6 कॉल कर रहा था । महिला कॉल नहीं उठा पाई तो पति ने उसे व्हाट्सअप पर तीन बार तलाक - तलाक लिखकर मैसेज भेज दिया । आगे लिखा की आज से सारे रिश्ते खत्म । पीड़िता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी ।




0 टिप्पणियाँ