1 फरवरी से निकली मुस्कान 25 फरवरी को पहुंचेगी कन्याकुमारी
सुनना चाहिए और उसी के अनुसार अपना कार्य करना चाहिए । स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगत सिंह रघुवंशी , तहसील अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी , वीरेंद्र रघुवंशी , सीताराम रघुवंशी , विक्रम रघुवंशी , संतोष रघुवंशी अखिलेश रघुवंशी , अरविंद रघुवंशी , प्रमोद रघुवंशी , देवी सिंह रघुवंशी , राहुल रघुवंशी दीपक रघुवंशी पहलाद रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में रघुवंशी समाज के लोग मौजूद रहे । नगर में जगह - जगह हुआ भव्य स्वागत - मुस्कान रघुवंशी की साइकिल यात्रा जैसे ही रोल पुरा चौराहे से नगर में प्रवेश की मौके पर पहुंचकर लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । उनकी अगवानी करते हुए रोल पुरा चौराहे से डीजे एवं दोनों के साथ दो पहिया वाहनों से यात्रा का सम्मान करते हुए छतरी चौराहे की ओर प्रस्थान किया जहां पर खड़े समाज जनों ने फूल माला पहना कर उसका पुष्प वर्षा करते हुए मुस्कान का स्वागत किया ।
25 फरवरी को पहुंचेगी कन्याकुमारी इस संबंध में जानकारी देते हुए रघुवंशी समाज युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर रघुवंशी ने बताया कि अशोक नगर की बेटी मुस्कान रघुवंशी द्वारा एक फरवरी से साईकिल यात्रा प्रारंभ की गई । जिसके बाद वह विभिन्न प्रदेशों में होती हुई गुरुवार को सिरोज पहुंची जहां पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं रघुवंशी समाज के लोगों ने उसका जगह - जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । मुस्कान की यह यात्रा जो एक फरवरी से प्रारंभ हुई है वह 25 फरवरी को कन्याकुमारी पहुंचकर समाप्त होगी । वही जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुस्कान औसतन 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रतिदिन करीब 160 किमी का सफर तय कर रही है । कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा के दौरान वह करीब 25 दिन में करीब 3500 किमी की यात्रा करने का लक्ष्य है । उन्होंने बताया कि मुस्कान पूर्व में 19 दिन में साइकिल के द्वारा नर्मदा परिक्रमा भी कर चुकी हैं ।




0 टिप्पणियाँ