फूड इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई 4 अलग-अलग स्थानों से जप्त किए घरेलू सिलेंडर होटल रेस्टोरेंट वाहनों में किए जा रहे थे उपयोग

फूड इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई 4 अलग-अलग स्थानों से जप्त किए घरेलू सिलेंडर होटल रेस्टोरेंट वाहनों में किए जा रहे थे उपयोग

Sironj  सोमवार को में सिरोंज शहर फूड इंस्पेक्टर एस ए ए नकवी ने बस स्टैंड पर पहुंचकर नियम विरुद्ध घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करते हुए 4 दुकानदारों के यहां से 4 घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त करके इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिवेदन और पंचनामा बनाकर कार्रवाई की है। इन सभी दुकानदारों के ऊपर एडीएम कोर्ट में प्रकरण भी चलेगा इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी शासन के नियमानुसार कोई भी व्यवसाई घरेलू सिलेंडर का इस तरह से अपने प्रतिष्ठानों पर उपयोग नहीं कर सकता है । जो नगर में अधिकांश होटलों , चाय नाश्ते के रेस्टोरेंट्स के अलावा अधिकांश शादियों में भी इन्हीं सिलेंडर का उपयोग खुलेआम हो रहा है । कई बार हादसे भी हो चुके हैं साथ ही गाड़ियों में भी गैस भरने का काम किया जा रहा है । सुबह के समय फूड स्पेक्टर इनकी जांच करने के लिए पहुंचे बस स्टैंड पर पहुंचे तो इन्हें घरेलू सिलेंडर दिखाई दिए इसके बाद उन्होंने एक सिलेंडर हेमराज के यहां से दूसरा सिलेंडर धर्मेंद्र स्थान मिष्ठान से तीसरा सिलेंडर मनभावन रेस्टोरेंट्स चौथा अली कोल्ड ड्रिंक से जप्त किया है । इन सभी दुकानदारों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए प्रकरण पंचनामा भी मौके पर ही तैयार किया गया इनकी कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए भी पहुंचे पर फूड इंस्पेक्टर श्री नकवी ने अपनी कार्यवाही को अंजाम देते हुए प्रकरण ही तैयार किए हैं । इन सभी के खिलाफ घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यवसाय में करने की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी । जैसे ही कार्रवाई की भनक अन्य होटल रेस्टोरेंट्स चाय ढाबा संचालकों को लगी तो अपनी दुकानों से घरेलू सिलेंडरों को दूसरी जगह ले जाते हुए भी दिखाई दिऐ । शहर में अधिकांश दुकानदारों के द्वारा इन सिलेंडरों का उपयोग अपने फायदे के लिए किया जाता है । अधिकांश होटल रेस्टोरेंट्स चाय नाश्ते की दुकानों_तथा शादियों में भी घरेलू सिलेंडर का उपयोग बड़े स्तर पर किया जाता है । इसकी जानकारी नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों को है पर जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण इनका उपयोग खुलेआम हो रहा है । क्योंकि व्यवसायिक सिलेंडर थोड़ा महंगा पड़ता है इसी के चलते अधिकांश दुकानदार अपना फायदा पूरा करने के लिए घरेलू सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं । यदि सभी दुकानों की जांच पड़ताल की जाए तो सैकड़ों की संख्या में सिलेंडरों फूड विभाग जप्त कर सकता था । थोड़ी सी देर की कार्रवाई में ही 4 सिलेंडर मिल चुके है । कार्रवाई दिनभर चलती तो इसकी संख्या भी और ज्यादा होती वैसे सरकार के द्वारा घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यवसाय क्षेत्र में करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है , फिर भी अधिकांश चाय नाश्ता होटल रेस्टोरेंट में खुलेआम इनका उपयोग हो रहा है ।

गाड़ियों में भी सिलेंडर डालने का किया जाता है काम सीएनजी से संचालित होने वाली गाड़ियों में पंप से ही गैस डाली जा सकती है । पर नगर में इन गाड़ियों में हुई बेरोकटोक गैस डालने का काम खुलेआम किया जाता है गैस डालने वालों के द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं की जाते हैं खुले स्थान पर कहीं भी गाड़ियों में गैस भरने का काम किया जाता है जिसके कारण कई बार छोटी बड़ी दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है , फिर भी इस खेल पर भी रोक नहीं लग पा रही है । वही अब देखना है कि फूड विभाग की कार्रवाई आगे जारी रहेगी या फिर कार्रवाई के नाम पर हर बार की तरह खानापूर्ति कर दी जाती है इसकी वजह से इनका उपयोग बंद नहीं हो पा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ