BJP के पूर्व मंत्री दीपक जोशी का फेसबुक छल का दर्द समय किसी को माफ नहीं करता...


MP POLITICAL NEWS: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग 7 महीना बाकी है और ऐसे में बीजेपी के अंदर ही राजनीतिक उठापटक दिखाई देने लगी है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस के नेता न सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तेज कर रहे हैं बल्कि अपनी ही पार्टी के अंदर की कले  के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं. 

बुधवार को ऐसा बीजेपी में हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके दीपक जोशी का दर्द छलक आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करके अपना दर्द सार्वजनिक किया.पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पास बीजेपी के साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं के भी फोन आने लगे और उनसे हाल-चाल पूछने के बहाने उनकी इस पोस्ट के मायने समझने की कोशिश करने लगे. हालांकि दीपक जोशी ने अपनी इस पोस्ट को सामान्य पोस्ट बताया. 

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘छल, कपट और पाप का फल धरती पर भुगतना पड़ता है. याद रखना समय किसी को माफ नहीं करता है’. बीजेपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की इस पोस्ट के सामने आते ही राजधानी भोपाल में राजनीतिक हलचल मच गई.


दर्द के पीछे की असली कहानी क्या है?

दरअसल 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दीपक जोशी को कांग्रेस के मनोज चौधरी ने 12000 वोटों से मात दी थी वहीं मार्च 2020 में मनोज चौधरी सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. उसके बाद उन्होंने उपचुनाव भी जीता. वर्तमान में मनोज चौधरी हाट पिपल्या सीट से बीजेपी के विधायक हैं. 2023 के अंत में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में राजनीति के जानकार बता रहे हैं कि कहीं ना कहीं दीपक जोशी अपने लिए अब राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रहे हैं

जोशी की फेसबुक पोस्ट से कांग्रेस ने ली चुटकी
बीजेपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी की फेसबुक पोस्ट के बाद कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज का कहना है कि आज मूल भाजपाइयों की यही सबसे बड़ी परेशानी बन गई है. खुद की पार्टी में उनका कोई स्थान नहीं है. आयतित लोगों की वजह से जो खरीद-फरोख्त होकर आए हैं. सत्ता के लालच में जिनको बीजेपी ने दूसरी पार्टी से लिया है. आज उनका सम्मान हो रहा है और अपने मूल भाजपाइयों का अपमान किया जा रहा है

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ