कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल 450 राशन दुकानें कल से बंद , 14 लाख होंगे प्रभावित
हड़ताल के चलते आगे बढ़ी अन्न उत्सव की डेट राजधानी सहित प्रदेश भर में हर महीने की सात तारीख को अन्न उत्सव मनाया जाता है । फरवरी में यह परंपरा हड़ताल के चलते टूट रही है । इस बार 10 , 11 और 13 फरवरी को अन्न उत्सव मनाया जाएगा ।
यह हैं प्रमुख मांगे
1} पुरानी पीएमजीकेवाई योजना की पहले की तरह राशन की आपूर्ति जारी रखना ।
2} 50 हजार की न्यूनतम मासिक आय की गारंटी मानदेय के रूप में सुनिश्चित करना ।
3} जूट की बोरी में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ।
4} कमीशन अविलंब बढ़ाया जाए । साथ ही रुके हुए कमीशन का भी भुगतान तत्काल किया जाए ।
पुराना कमीशन अटका , नया नहीं मिला
समिति के अनुसार वर्तमान में सेल्समैन को प्रति क्विंटल 70 रुपए कमीशन मिलता है । अप्रैल , 2022 को यह कमीशन बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है , लेकिन वर्तमान समय तक बढ़ा हुआ कमीशन नहीं दिया गया । इस संबंध में कई बार अफसरों को अवगत कराया , लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया । जिले में राशन दुकानों में गड़बड़ी करने को लेकर कई बार एक्शन लिया जा चुका है । इसमें गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों को हटाकर नए सिरे से दुकानों का आवंटन करने की प्रक्रिया जारी है । कई जगह दुकानों को अटैच करके दसरी दकानों से राशन वितरित किया जा रहा है ।
.png)




0 टिप्पणियाँ