प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने कैंप लगाकर खोले जाएंगे बैंक खाते
भोपाल । प्रधानंमत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित हितग्राहियों को लाभ दिलाने विशेष अभियान चलाने की पोस्टल विभाग - प्रशासन चला रहा विशेष अभियान योजना है । इसके लिए पोस्टल विभाग और प्रशासन की ओर से किसानों के खाते खुलवाए जाएंगे । खास बात यह है कि एक थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलने वाले खातों में हितग्राही को बमुश्किल 15 मिनट खर्च करने होंगे । इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएंगे । लंबे समय से देखा जाता रहा है कि केंद्र शासन की ओर से किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के नाम पर जारी तो की जाती रही है । लेकिन , अनेक किसानों के पास या तो बैंक खाते उपलब्ध नहीं होते रहे हैं या फिर उनके खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं होते थे । इन कारणों से किसानों को लाभ नहीं मिल पाता रहा है । इस समस्या को समाप्त करने और किसानों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से राजस्व प्रशासन और पोस्टल विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है । इसके तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर किसानों के पोस्टल पेमेंट बैंक खाते खुलवाए जाएंगे । ये खाते आधार कार्ड और हितग्राही के थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलेंगे । अफसरों का दावा है कि पूरी प्रक्रिया में महज 15 मिनट लगेंगे ।
.png)




0 टिप्पणियाँ