विकास के नाम पर 2023 की तैयारी सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कोने कोने में लहराए की विकास की पताका सीएम शिवराज
भोपाल , ब्यूरो । सरकार की लोक कल्याण की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदेश भर में आज से विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले से संत रविदास को स्मरण करने के बाद इस यात्रा का शुभारंभ किया । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा इसलिए निकाली जा रही है ताकि जो गरीब , वंचित योजनाओं के लाभ नहीं पा रहे हैं , वे भी इसका लाभ पा सकें । गरीब कल्याण हमारा संकल्प है और इसीलिए विकास यात्रा इसी उद्देश्य के साथ निकाली जा रही है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के वंचितों का नाम योजनाओं के वंचितों का नाम फिर जोड़ा जा सके और जिनके नाम पूर्व में जुड़े हैं , उन्हें लाभ मिलना शुरू हो सके । उन्होंने कहा कि यह जनता की सेवा का जनकल्याण का अभियान है । इससे क्षेत्र के विकास के साथ मानव संसाधनों का भी विकास होगा । विकास यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में लगभग 66 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं , 59 हजार करोड़ की नल जल परियोजनाओं पर काम चल रहा है और 50 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा की सड़कें बन रही हैं । रोटी , कपड़ा , मकान , पढ़ाई , दवाई और रोजगार के इंतजाम का अभियान चल रहा है । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में फ्री राशन दिया जा रहा है । जिन बहन - भाइयों के पास रहने के लिए जमीन का टुकड़ा नहीं है , एक घर में कई परिवार रह रहे हैं , ऐसे भाई - बहनों के लिए राज्य सरकार ने तय किया है कि एक परिवार को अर्थात पति - पत्नी और उनके बच्चों के लिए निःशुल्क प्लॉट उपलब्ध कराया जाएगा । यह काम भी शुरू हो गया है ।
विकास यात्रा के साथ भिंड में सीएम ने किया 397 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यात्रा शुरू करने के साथ ही भिंड में 397 करोड़ के विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया । सीएम चौहान ने यहां जनसेवा अभियान के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए । संत रविदास को याद करने के साथ शुरू की यात्रा संत रविदास जयंती पर प्रदेश भर में शुरू हुई यात्रा के पहले संत रविदास को याद किया गया । इसके बाद गांव और शहरों में यात्रा शुरू की गई है । इस दौरान गांवों और वार्डों में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों , भवनों के खुलने , उनकी मरम्मत आदि के लिए निरीक्षण भी यात्रा में शामिल लोग करेंगे । यात्रा के दौरान विकास रथ और विकास पताका लेकर चल रहे लोगों के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का काम नागरिकों को किया जाएगा ।
नेताओं ने दी योजनाओं की जानकारी प्रदेश भर में मंत्रियों , सांसद , विधायकों , जिला पंचायत अध्यक्षों , महापौरों ने यात्रा के पहले दिन विकास पताका और विकास रथ के साथ लोगों के बीच पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी ।
0 टिप्पणियाँ