बेर खिलाने के बहाने 11 साल की "मासूम" सेघर बुलाकर किया "रेप"

बेर खिलाने के बहाने 11 साल की "मासूम" से
घर बुलाकर किया "रेप" 

भोपाल । पिपलानी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 11 साल की मासूम को पास में ही रहने वाले युवक ने बेर खिलाने का लालच देकर अपने घर बुला लिया । घर ले जाने के बाद उसने नाबालिग के प्राइवेट अंगों के साथ छेड़खानी की । इसी दौरान नाबालिग ने विरोध करने के शोर मचाना शुरू किया तो युवक ने उसे छोड़ दिया । नाबालिग ने घर जाकर मां को पूरी बात बताई । इसके बाद मामले की शिकायत थाने में कर दी गई । पुलिस ने बलात्कार , पॉक्सो व अजाजजा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 11 साल की मासूम खजूरी कला इलाके की एक गांव में रहती है वह पांचवी कक्षा की छात्रा है । इसी कॉलोनी में राजू पटले नाम का युवक रहता है । एक ही कॉलोनी में रहने के कारण राजू नाबालिग के घर वालों से बातचीत करता था । उसका उनके घर में आना - जाना भी था । कल सुबह जब नाबालिग के पिता अपने काम पर चले गए थे । नाबालिग घर के बाहर खेल रही थी जबकि मां घर के कामों में व्यस्त थी । इसी दौरान राजू पटले वहां पर आ गया उसने नाबालिग से कहा तुम मेरे घर चलो मैं तुम्हे बेर खिलाता हूं । चूंकि नाबालिग युवक को पहले से जानती थी इसलिए वह उसके साथ चली गई । नाबालिग को घर ले जाने के । बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा छेड़खानी करना शुरू कर दी । उसने किशोरी के प्राइवेट पार्ट को टच किया तो नाबालिग ने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की । इसके बाद युवक ने उसे छोड़ दिया । मासूम ने घर आकर अपनी मां को पूरी बात बताई । इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई । पुलिस ने बलात्कार , पॉक्सो व अजाजजा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राजू पटले को गिरफ्तार कर लिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ