रुद्राक्ष महोत्सवः कुबेरेश्वर धाम में 16 फरवरी से शुरू हो रहे रुद्राक्ष महोत्सव के कारण देवास - भोपाल मार्ग पर भारी वाहनों का किया रूट डायवर्ट
लोगों को जाम से बचाने किया इंतजाम पर सीहोर और देवास के बीच 7 दिन
भोपाल / सीहोर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव होने जा रहा है । पिछले साल इस महोत्सव में भोपाल - इंदौर फोर लेन पर भीषण जाम लगने के कारण लोग काफी परेशान हुए थे । इस बार जाम से बचने के लिए इस फोरलेन सीहोर और देवास के बीच भारी वाहनों के लिए सात दन तक बंद रहेगा । देवास से जाने वाले और भोपाल आने वाले भारी वाहन सीहोर होकर नहीं गुजरेंगे । इन वाहनों को ब्यारा से डायवर्ट किया गया है । इंदौर से भोपाल आने वाले भारी वाहनों को देवास से डायवर्ट कर दिया जाएगा , जबकि भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहनों को श्यामपुर ब्यावरा मार्ग से भेजा जाएगा । सीहोर होते हुए जाने वाले भोपाल से देवास की दूरी 152 किमी है । ब्यावरा होते हुए भोपाल से देवासी की दूरी 163 किमी है । इस तरह भारी वाहन चालकों को 11 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा ।
श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात विभाग ने बनाया प्लान , ब्यावरा होते हुए सात दिन जाएंगे भारी वाहन
80 एकड़ जमीन पर क पार्किंग व्यवस्था
धाम में इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है । पार्किंग के लिए 80 एकड़ जमीन तय की गई है । यातायात प्रभारी बृजमोहन धाकड़ ने बताया कि चौपाल सागर से भटोनी जोड़ तक के 6 किमी लंबे मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा ।
भोपाल और देवास से ही किया जाएगा डायवर्ट कुबरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जाम से निजात दिलाने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है । भोपाल से आने वाले भारी वाहनों को खजूरी जोड़ और जोड़ डायवर्ट कर ब्यावरा रोड होते हुए देवास के लिए भेजा जाएगा । वहीं देवास से ब्यावरा होते हुए भारी वाहनों को भोपाल के लिए भेजा जाएगा ।
लोकल भारी वाहनों रोकने बनाए 3 पाइंट : 1. डोडी के घाटी का मैदान लोकल के भारी वाहनों लिए भी अगल से प्लान तैयार किया गया है । भारी वाहन गलती से देवास के आगे से भोपाल आता है , तो उसे डोडी चौकी के पास स्थित डाबर मैदान पर खड़ा कराया जाएगा । वहीं रात के समय सीहोर और आष्टा शहरों के लिए सड़क पर ट्रैफिक नहीं होने पर भेजा जाएगा । 2. आष्टा में चौपाटी के पास खंडवा , कन्नौद और खातेगांव से आने वाले भारी वाहनों को आष्टा के चौपाटी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा । यहां से वाहनों शुजालपुर के जेठड़ा जोड़ से होते हुए कालापीपल , कुरावर , श्यमपुर होते हुए भोपाल के लिए भेजा जाएगा । 3. फंदा टोल के पास इधर प्रतिबंधित के बाद भी इंदौर जाने वाले वाहन गलती से यदि तय रूट पर आते हैं तो उन्हें यहां से तूमड़ा जोड़ से दोराहा ले जाएंगे , जहां से श्यामपुर , ब्यावरा होते हुए देवास भेजा जाएगा ।
वाहनों की एंट्री और निकासी का यह है प्लान भटोनी जोड़ जो होगी वाहनों की एंट्री : कुबरेश्वर धाम से एक किमी आगे भोपाल_इंदौर हाईव पर भटोनी जोड़ से वाहनों की एंट्री होगी । यह वाहन भटोनी होते हुए कुबरेश्वरधाम की पार्किंग में पहुंचेंगे । यह पार्किंग के लिए तीन पाइंट पी_1 , पी_2 और पी_3 बनाए गए हैं । जहां वाहनों की पार्किंग होगी । जगदीश फ्यूल के पास से होगी निकासी : कुबरेश्वरधाम से वाहनों की निकासी के लिए प्रशासन ने एक • नया मार्ग बनाया है । पार्किंग स्थल पी_2 से वाहनों की निकासी होगी । जो सीधे भोपाल_इंदौर हाईवे पर जगदीश फ्यूल के पास निकलेंगे ।




0 टिप्पणियाँ