ओबीसी को अब 27 नहीं , 52 प्रदर्शन फीसदी आरक्षण चाहिए : आजाद भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन


ओबीसी को अब 27 नहीं , 52 प्रदर्शन फीसदी आरक्षण चाहिए : आजाद 

भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन
भोपाल राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर रविवार को दलित , आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठनों की ओर से भीम आर्मी के तत्वावधान व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में जातिगत जनगणना कराने , प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने , आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसी 25 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया । इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए । 
उल्लेखनीय है कि मप्र का यह विधानसभा का चुनावी साल है । इसके चलते जैसे - जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं , वैसे वैसे कई संगठनों का आंदोलन और मांग पूरी नहीं तो होंगे ऐसे ही प्रदर्शन भेल दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ओबीसी को 27 नहीं , अब 52 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए । उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल 2018 के जो मुकदमे शेडूल ट्राइब यानी एसटी पर हुए हैं , उसे वापस लें । चुनाव तक ऐसी कम से कम 5 यात्राएं होंगी । मांग पूरी नहीं तो ऐसे ही प्रदर्शन होंगे । यह यात्रा का पहला चरण है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ