महाशिवरात्रि पर शिवमय होगा मप्र उज्जैन में जलेंगे 21 लाख दीपक , पन्ना , रीवा , मंदसौर , भोजपुर , कंडेश्वर में होगा महादेव महोत्सव
शिवरात्रि के मौके पर उज्जैन वासी 21 लाख दीप जलाएंगे ।
इससे पहले हुए उज्जैन वासी कार्यक्रम यानी पिछले साल भी महाशिवरात्रि पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ था । पिछले साल की शिवरात्रि में 11 लाख 71 हजार से अधिक दीप जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था । इस बार उज्जैन फिर नया रिकॉर्ड बनाया है । सीएम ने उज्जैन वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ दीप जलाएं । और उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभव को बढ़ाएं ।
प्रदेशभर के इन मंदिरों में भी होंगे आयोजन
भोजपुर मंदिर में 18 से 20 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां महादेव महोत्सव के तहत होंगी । महोदव महोत्सव के तहत कोलेश्वर धाम , ग्राम पंचायत कोलुआ तहसील अंबाह , मुरैना में 18 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शुभम यादव भोपाल की टीम का लोकगायन , सृष्टि गुप्ता भोपाल की टीम का शिव केन्द्रित नृत्य एवं संजो बघेल जबलपुर की टीम का भक्ति गायन होगा । पन्ना के चौमुखनाथ मंदिर प्रांगण में शशि पाण्डेय रीवा की टीम का लोकगायन , वी . अनुराधा सिंह भोपाल की टीम शिव केन्द्रित नृत्य और ममता जोशी दिल्ली की टीम का भक्ति गायन होगा । विदिशा जिले के नटेरन की ग्राम पंचायत वर्धा , में सुन्दरलाल मालवीय उज्जैन की टीम का लोकगायन , अशोक अकेला सिवनी के दल का शिव गायन एवं आक्ति मेहरा भोपाल की टीम का भक्ति गायन होगा । रीवा के देवतालाब प्राचीन शिव मंदिर में संघरत्ना बनकर भोपाल की टीम का शिव केन्द्रित नृत्य और इशिता विश्वकर्मा मुम्बई की टीम का भक्ति गायन होगा । खरगोन जिले के देवी अहिल्या घाट , महेश्वर में दिलीप सांदेला सागर की टीम का लोकगायन , अर्चना कुमार भोपाल की टीम का शिव केन्द्रित नृत्य और संजय द्विवेदी भोपाल के दल का का भक्ति गायन होगा । चक्की वाले महादेव हाट मैदान , महू में शिवरतन यादव भोपाल की टीम का लोकगायन , लता सिंह मुंशी भोपाल के दल का शिव केन्द्रित नृत्य और राजेश मिश्रा मुम्बई की टीम का भक्ति गायन होगा । पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हॉल मंदसौर में अनुषा जैन , इन्दौर का शिव केन्द्रित नृत्य , अभिजीत सुखदाणे ग्वालियर के दल का ध्रुपद में शिव गायन , तृप्ति शाक्य दिल्ली अपनी टीम के साथ भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगी । कुण्डेश्वर धाम मंदिर परिसर , टीकमगढ़ में दीपचंद आठिया सागर की टीम का लोकगायन , सुरेखा कामले भोपाल की टीम का ध्रुपद में शिव गायन , रवि त्रिपाठी मुम्बई के दल का भक्ति गायन होगा ।




0 टिप्पणियाँ