नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

लटेरी पिछले दिनों (murwas) मुरवास में हुई नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी की घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया मुरवास पुलिस ने गुरुवार को कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली एक 12 वर्षीय छात्रा के साथ ज्यादती करने वाले आरोपित इरफान के घर बुलडोजर (bulldozer) चलाकर ढहा दिया । इसके एक दिन पहले आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था ।
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 फरवरी की दोपहर को मुरवास की तलैया क्षेत्र 25 वर्षीय इरफान ने स्कूल से घर लौट रही  12 वर्षीय छात्रा को ज्यादती का शिकार बनाया था ।

 हादसे से छात्रा इतनी डर गई थी कि उसने दो दिन तक घर वालों को कुछ नहीं बताया। 14 फरवरी को जब छात्रा ने घरवालों को जानकारी दी तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई । मुरवास थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परमार ने बताया कि ज्यादती की शिकायत मिलते ही पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई और इरफान के रहवासी क्षेत्र में घेराबंदी की गई । शिकायत दर्ज होने के दो घण्टे के भीतर इरफान को ग्राम रूसिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया और अगले दिन बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया । गुरुवार को पुलिस बल इरफान  के घर पहुंचा और बुलडोजर की मदद से उसके कच्चे घर को गिरा दिया ।

 बता दें कि  इसके 1 दिन पूर्व हिंदूवादी संगठनों ने इसी घटना के विरोध मे चक्का जाम कर दिया था  हिंदू संगठन आरोपी के घर पर बुलडोजर चला जाने की मांग को लेकर 4 घंटे तक नेशनल राजमार्ग पर आंदोलन किया संगठनों ने मांग की थी कि आरोपित का घर बुलडोजर से ढहाने और उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद यह चक्काजाम समाप्त हुआ था । इसी के बाद पुलिस ने बुलडोजर से घर ढहाने की कार्रवाई की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ