1000 रुपए लेट फीस के साथ हो रही प्रोसेस | 2 महीने में आधार से लिंक नहीं कराया पैन कार्ड तो होगा निरस्त
भोपाल राजधानी के कई लोगों ने अब तक अपने पैन कार्ड से आधार नंबर को लिंक नहीं कराया है । ऐसे में यदि दो महीने यानी 31 मार्च तक पैन कार्ड और आधार नंबर लिंक कराने के लिए डेडलाइन तय है । इस अवधि में यह काम नहीं कराया , तो पैन सस्पेंड कर दिया जाएगा । इन दिनों 1000 लेट फीस के साथ यह प्रोसेस की जा रही है । हालांकि कई लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड का डेटा एक जैसा नहीं होनेके कारण वे इस प्रोसेस को पूरा नहीं कर पा रहे हैं । ऐसे लोगों को पहले आधार कार्ड और पैन कार्ड का डाटा एक जैसा करा लेना चाहिए , इसके बाद 31 मार्च तक दोनों नंबर लिंक कराना होगा । ऐसा नहीं कराने पर तय डेडलाइन के बाद उनका पैन नंबर सस्पेंड हो जाएगा । वहीं , 10 साल पहले जिनके आधार कार्ड बने थे , उनके आधार में डेट ऑफ बर्थ की जगह बर्थ ऑफ ईयर दर्ज है । इन्हें जन्मतिथि का मान्य प्रमाण पत्र लगाकर आधार में वह अपडेट कराना होगा । कुछ लोगों के आधार और पैन में नाम की और सरनेम की स्पेलिंग अलग अलग है । इन्हें भी यूएआइडी आई द्वारा तय डॉक्यूमेंट के आधार पर यह डाटा अपडेट कराना होगा ।
.jpeg)




0 टिप्पणियाँ