सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाएंगी आशा कार्यकर्ता और एएनएम

सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाएंगी आशा कार्यकर्ता और एएनएम


विदिशा में होने वाले सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा एवं एएनएम 2500 हितग्राहियों को लाने का दिया लक्ष्य

सिरोंज । देश के मुख्यमंत्री 3 फरवरी को शासकीय कार्यक्रम विदिशा में होना है और कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए हर ब्लॉक से जन समुदाय को जुटाने के लिए लक्ष्य दिया गया है सीएम के उक्त कार्यक्रम में विकासखंड सिरोंज से 2500 हितग्राहियों को लाने का लक्ष्य जिला सीईओ योगेश भरसट ने देते हुए कहा कि हर क्षेत्र से रूट चार्ट बना ले क्षमता के हिसाब से ही हितग्राहियों को बसों में बिठाया जाए किसी भी बुजुर्ग अस्वस्थ व्यक्ति को नहीं लेकर जाना है । संख्या के हिसाब से ही बसो अधिग्रहण की गई हैं । संपूर्ण व्यवस्थाएं समय से पहले करें रूट चार्ट ऐसा बनाएं कि जिस गांव से बस जा रही है वहां से यात्री आसानी से बैठ सकें उनके नाश्ता व खाने का इंतजाम भी उचित किया जाए जिन हितग्राहियों को विदिशा लेकर जाना है , उनकी पहले से ही सूची तैयार कर लें इस काम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशाएं अभी से जुड़ जाएं हितग्राहियों मैं महिलाओं की उपस्थिति 60 : और पुरुषों की उपस्थिति 40 : ही करनी है इस बात का सभी ध्यान रखें इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए साथ ही रास्ते , सभा स्थल एवं वापस आने जाने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके अलावा खाने - पीने का भी उचित अंजाम करना है पहले से ही इस काम की तैयारी करवा ले बस में बिठाले से पहले अच्छे तरीके से सूची के अनुसार हितग्राहियों को बैठा लें उनकी जांच पड़ताल भी कर ले ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ