Toll Rules 2023: टोल टैक्स नए नियम लागू 60 किलोमीटर के दायरे में कोई टैक्स नहीं, फ्री पास भी होगा जारी
Toll Rules 2023: देश में लगने वाले टोल टैक्स पर अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को लोकसभा में सरकार द्वारा नई टोल नीति की घोषणा की है परिवहन मंत्री ने कहा कि अब राजमार्गों पर टोल प्लाजा की संख्या सीमित किया जाएगा, जिससे गांव के स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा. अब नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा और सफर भी तेज होगा। अब आपको हाईवे पर सफर के दौरान बार-बार टोल बूथ पर नहीं रुकना होगा, टोल टैक्स भी नहीं देना होगा.
Toll Rules 2023: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि उनको इसको लेकर कई शिकायतें मिली थी जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई कि दूसरा टोल टैक्स 10 किमी के अंदर देना होता है, जो कि गलत है। अब लोगों को 60 किमी के दायरे में सिर्फ एक बार ही टोल चुकाना होगा। यानी अब इतने किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 1 टोल प्लाजा ही काम करेगा. अन्य सभी टोल प्लाजा हटा दिए जाएंगे। यह काम अगले 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
यदि आप स्थानीय हैं तो कोई टोल नहीं।
नितिन गडकरी ने कहा कि हाईवे के किनारे रहने वाले लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें पास में रहने के लिए एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए भी टोल देना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्थानीय लोगों को अब टोल नहीं देना होगा। उन्हें एक पास दिया जाएगा, जिसमें दिखाया जाएगा कि वे हाईवे पर फ्री में सफर कर सकते हैं।
टोल नीति को 3 माह के अंदर लागू किया जाएगा
बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा के मुताबिक, अगले 3 महीनों में देश में टोल प्लाजा की संख्या घट जाएगी। नए नियमों के मुताबिक अब 60 किमी के दायरे में सिर्फ एक ही टोल प्लाजा संचालित होगा। बाकी टोल प्लाजा बंद रहेंगे।
सरकार हाइवे पर ट्रैफिक जाम बढ़ाकर टोल से होने वाली आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है. दूसरी ओर, टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोग हमेशा दावा करते हैं कि उन्हें टोल से छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि वे स्थानीय लोग हैं जिन्हें लगातार यात्रा करनी पड़ती है।





0 टिप्पणियाँ