शिक्षा विभाग कैलेंडर में लेटलतीफी के कारण निर्णय इस बार नहीं होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं , घर पर हल करना होगा पेपर 10 वीं -12 वीं
बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 18 लाख विद्यार्थी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका में लिखने का अभ्यास कर सकेंगे । इस संबंध में डीपीआई जल्द ही आदेश जारी करने जा रहा है । इस बार 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल होना है ।
भोपाल शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के कारण इस बार 10 वीं और 12 वीं के प्री - बोर्ड एग्जाम नहीं होंगे । प्री बोर्ड की परीक्षा की जगह स्थानीय स्तर पर प्रश्नपत्र हल कराया जाएगा । सरकारी स्कूलों में 9 वीं से 12 वीं तक की छमाही परीक्षाएं अभी हाल में समाप्त हुई हैं । चूंकि में प्रत्येक वर्ष जनवरी तक 10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली जाती रही हैं , लेकिन लेटलतीफी के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है । अब लोक शिक्षण संचालनालय ( डीपीआई ) प्रश्नपत्र तैयार कराकर स्कूलों को देगा । जिसे विद्यार्थी घर पर हल करेंगे । स्कूल में शिक्षक उत्तर पुस्तिका जांच कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएंगे । जिन प्रश्नों को विद्यार्थी घर पर हल नहीं कर पाएंगे उनको स्कूल में शिक्षक हल कराएंगे ।
.png)




0 टिप्पणियाँ